फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An FIR has been registered against six people for obtaining passports by providing false information.

Noida News: गलत जानकारी देकर पासपोर्ट बनवाने के मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 09 Feb 2026 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
An FIR has been registered against six people for obtaining passports by providing false information.
गलत जानकारी देकर पासपोर्ट बनवाने के मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। गलत जानकारी देकर पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाकर महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-24 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। द्वारका, दिल्ली निवासी सुगंधा राजदान ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी शादी वर्ष 2018 में अंगद खुशु से हुई थी। शादी के समय अंगद के पिता का नाम दीपक और माता का नाम करन खुशु बताया गया। युवक और उसके परिवार की ओर से जो पारिवारिक जानकारी दी गई थी, वह बाद में गलत निकली। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि पति और उसके परिवार ने पासपोर्ट और अन्य सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए पिता-माता के नाम सहित कई जानकारियां गलत दर्ज कराई थीं। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए संबंधित विभागों से जानकारी ली जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed