{"_id":"6026d87b8ebc3ee9100fb95a","slug":"an-attempt-to-kidnap-an-eight-year-old-girl-from-the-society-grnoida-news-noi5653538169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसाइटी से आठ साल की बच्ची को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसाइटी से आठ साल की बच्ची को अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन
इसी सोसाइटी में हुआ बच्ची के अपहरण का प्रयास।
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी में बृहस्पतिवार शाम ट्यूशन पढ़ने जा रही आठ साल की छात्रा को अगवा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। साहस का परिचय देते हुए छात्रा मास्क पहने आरोपी का हाथ छुड़ाकर शोर मचाती हुई भाग गई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर सोसाइटी में सुरक्षा पर सवाल उठने लगे तो पुलिस आयुक्त ने भी संज्ञान लेते हुए डीसीपी सेंट्रल जोन को जांच, पेट्रोलिंग बढ़ाने व उपयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
सोसाइटी निवासी लोगों ने बताया कि 13वीं मंजिल पर रहने वाली छात्रा बृहस्पतिवार शाम लगभग पांच बजे 11वें फ्लोर पर सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान मास्क लगाए एक बदमाश ने कुछ देर पीछा किया और हाथ पकड़कर उसे अगवा करने का प्रयास किया। आरोपी उसे जबरन नौवें फ्लोर तक ले आया, लेकिन छात्रा ने किसी तरह हाथ छुड़ाया और घर की ओर शोर मचाती हुए भाग निकली। घटना के बाद पीड़ित छात्रा और परिजन डरे हुए हैं। वहीं, सोसाइटी के लोगों में गुस्सा है। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सोसाइटी की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। मामले की जानकारी ट्वीट कर पुलिस अधिकारियों को दी गई। संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त ने डीसीपी को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने सोसाइटी में पहुंचकर सीसीटीवी आदि की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लगातार मांग उठा रहे हैं निवासी
पिछले माह सोसाइटी के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके अलावा निवासी सांसद-विधायक के सामने भी समस्या उठा चुके हैं। लोगों का कहना है कि अंजान लोग अंदर घुसकर आराम से घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी नाकाफी, इंटरकॉम भी खराब मिला
निवासी रवि शर्मा ने बताया कि लगातार मांग के बावजूद सोसाइटी के टावर में सीसीटीवी नहीं लगे हैं। वहीं, सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ में पता चला है कि इंटरकॉम भी खराब पड़ा है।
मामले की सूचना सोशल मीडिया से मिलने पर पुलिस ने सोसाइटी की सुरक्षा दुरुस्त कर दी है। सुरक्षाकर्मियों आदि को कड़े निर्देश दिए गए हैं, लेकिन मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली। फुटेज में भी कोई आरोपी नहीं दिखा है।
- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन