फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An aircraft carrying CM Yogi Adityanath takes off from the newly inaugurated Noida International Airport

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल ने भरी उड़ान

Sat, 28 Mar 2026 03:02 PM IST
Vijay Singh Pundir पीटीआई, ग्रेटर नोएडा
पीटीआई, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 28 Mar 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
An aircraft carrying CM Yogi Adityanath takes off from the newly inaugurated Noida International Airport
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। इस एयरपोर्ट की नींव 25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री ने ही रखी थी। लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, युवाओं को पता है कि यह जो काम हो रहा है, यह नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है। आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। वहीं, उद्घाटन समारोह के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय विमान से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान भरी। टेस्टिंग फ्लाइट के अलावा पहली बार यहां से किसी विमान ने उड़ान भरी है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस एयरपोर्ट से यह पहला औपचारिक टेकऑफ था।

विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट विकास का उदाहरण: सीएम योगी
नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी जी का बहुत आभार। हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट से यूपी को नई उड़ान मिलेगी। जेवर एयरपोर्ट विकास का उदाहरण है। पिछले 11-12 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो कार्ययोजना बनी है, आज हम सबको देखने को मिल रही है। 

पीएम मोदी ने अपनी प्रसन्नता के बताए दो कारण
उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे, देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक बन गया है। आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। जिसमें पहला, इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का सौभाग्य भी मुझे मिला था और इसका उद्घाटन करने का सौभाग्य भी मुझे मिला है। दूसरा, जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे प्रतिनिधि बनाया, सांसद बनाया, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed