फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amazon returns money for not sending saree as per order

Noida News: ऑर्डर के मुताबिक साड़ी नहीं भेजने पर पैसा लौटाए अमेजॉन

Fri, 03 May 2024 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Amazon returns money for not sending saree as per order
ऑर्डर के मुताबिक साड़ी नहीं भेजने पर पैसा लौटाए अमेजॉन
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता आयोग का फैसला, मानसिक संताप के लिए भी देने होंगे दो हजार रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ऑॅर्डर के मुताबिक साड़ी नहीं भेजने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन को छह फीसदी ब्याज के साथ 2,287 रुपये 30 दिन में लौटाने का आदेश दिया। इसके अलावा मानसिक संताप के लिए दो हजार रुपये और वाद व्यय के दो हजार रुपये देने भी देने होंगे। आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार पुंडीर और सदस्य अंजु शर्मा ने मामले की सुनवाई की।

ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-चार निवासी आशना बंसल और एकता आर्या ने 30 सितंबर, 2022 को 2,287 रुपये में चिकनकारी साड़ी का ऑर्डर किया था। हाथ से कढ़ाई की गई जॉर्जेट की साड़ी काले रंग की थी। सात अक्तूबर को डिलीवर की गई साड़ी ऑर्डर के मुताबिक नहीं थी।इस संबंध में उत्पाद गलत होने की ऑनलाइन शिकायत की गई और साड़ी को वापस करने का अनुरोध किया। इस पर कंपनी ने 12 अक्तूबर को साड़ी वापस ले ली, लेकिन पैसे नहीं लौटाए। कंपनी ने 16 अक्तूबर को रुपये करने से इन्कार कर दिया। इस पर पीड़ित ने आयोग में वाद दायर किया, लेकिन सुनवाई के दौरान कंपनी ने अपना पक्ष नहीं रखा। एक पक्षीय सुनवाई में आयोग ने माना कि उत्पाद के वापस होने के बाद न तो दूसरा उत्पाद भेजा और न ही पैसा वापस किया। यह सेवा में कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed