{"_id":"65e7d8fca967c9797c097126","slug":"amar-ujala-tal-battle-of-the-bands-finale-on-march-9-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ताल: NCR के टॉप-10 बैंड 9 मार्च को मचाएंगे धमाल, ग्रेनो के शारदा विश्वविद्यालय के कैंपस में आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ताल: NCR के टॉप-10 बैंड 9 मार्च को मचाएंगे धमाल, ग्रेनो के शारदा विश्वविद्यालय के कैंपस में आयोजन
Wed, 06 Mar 2024 08:16 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 06 Mar 2024 08:16 AM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर से कई कॉलेजों व विश्वविद्यालयों से स्टूडेंट ने अपनी प्रस्तुति की वीडियो अमर उजाला को भेजी, जिसके बाद जूरी की ओर से उन सभी वीडियोज की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के बाद चयन किया गया। इन सभी प्रतिभागियों को चयनित होने की सूचना व्यक्तिगत तौर पर दे दी गई।
विज्ञापन
अमर उजाला ताल-बैटल ऑफ बैंड्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला ताल-बैटल ऑफ बैंड्स का आयोजन अगले चरण में प्रवेश कर गया है। फिनाले में भाग लेने वाले शीर्ष 10 म्यूजिक बैंड के चयन के साथ ही आयोजन की तिथि की घोषणा भी कर दी गई है।
विज्ञापन
आयोजन 9 मार्च को ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय के प्रांगण में दोपहर दो बजे से रात आठ बजे के बीच होगा। इस दौरान लोग एनसीआर के टॉप-10 बैंड की परफार्मेंस से रूबरू होंगे। चयनित होने वाले सभी प्रतिभागी काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वह इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा टॉप-10 में आए सभी बैंड्स की परफार्मेंस को देखने के लिए दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के हजारों छात्र मौजूद होंगे। करीब एक माह पहले अमर उजाला की ओर से ताल प्रतियोगिता का आगाज किया गया। इसमें दिल्ली-एनसीआर से कई कॉलेजों व विश्वविद्यालयों से स्टूडेंट ने अपनी प्रस्तुति की वीडियो अमर उजाला को भेजी, जिसके बाद जूरी की ओर से उन सभी वीडियोज की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के बाद चयन किया गया। इन सभी प्रतिभागियों को चयनित होने की सूचना व्यक्तिगत तौर पर दे दी गई। चयनित बैंड्स की ओर से खुशी जताई गई। अब सभी फिनाले में होने वाले बैटल ऑफ बैंड्स के लिए तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया के जाने माने चेहरे करेंगे परफॉर्म
कार्यक्रम में म्यूजिक बैंड्स तो परफॉर्म करेंगे ही साथ ही अन्य कई संगीतमय प्रस्तुतियां भी होंगी। वहीं सोशल मीडिया के कई चर्चित चेहरे भी स्टेज पर अपनी-अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। कोई कविताएं सुनाएगा तो कोई स्टैंडअप कॉमेडी के जरिए लोगों को गुदगुदाएगा। वहीं, अमर उजाला आर्ट गैलरी भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहने वाली है।
कैसे किया गया चयन
ताल के लिए दिल्ली एनसीआर के तमाम कॉलेजों व विश्वविद्यालयों से प्राप्त प्रविष्टियों की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के लिए दो सदस्यीय जूरी गठित की गई। जेपी कॉलेज की कल्चरल हेड कृष्ण सुंदरी और आईएमएस कॉलेज की कल्चरल हेड ओशिन एडवर्ड ने इन प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट कर टॉप-10 बैंड्स का चयन किया।
इस प्रतियोगिता के लिए शारदा विश्वविद्यालय का चयन काफी सराहनीय है। सभी छात्र इसके लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। -डॉ. अजीत कुमार - सूचना निदेशक शारदा यूनिवर्सिटी
एंट्री निशुल्क
कार्यक्रम के लिए कोई भी एंट्री शुल्क नहीं रखा गया है। वहीं, आगंतुकों के लिए फ्री मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया जा रहा है।
जूरी द्वारा चयनित टॉप-10 बैंड्स
- आईएमएमस कॉलेज- नक्षत्र बैंड
- एमिटी यूनिवर्सिटी- नथिंग एल्स
- शारदा यूनिवर्सिटी- एनिमोइसिटी
- गलगोटिया यूनिवर्सिटी - नोट वेदा
- एबीईएस कॉलेज- सरगम
- डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज- असुर
- हिंदू कॉलेज- पीबीएंडजे
- आईआईटी दिल्ली - फ्रेटरनिटी
- एसआरसीसी कॉलेज - ड्राब्रिज
- हंसराज- होंडे नू