फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegations of irregularities in the trials and selection of the Kabaddi team

Noida News: कबड्डी टीम के ट्रायल-चयन में अनियमितता का आरोप

Sun, 12 Oct 2025 02:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 12 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in the trials and selection of the Kabaddi team
बालियान कबड्डी एकेडमी जट्टारी के कोच दलबीर सिंह, एमवीएम स्कूल अलीगढ़ के कोच गजेंद्र तिवारी के साथ कबड्डी खिलाड़ियों ने जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन सिंह को लिखित शिकायत दी है। इसमें कबड्डी की जनपदीय एवं मंडलीय टीम के ट्रायल और चयन में अनियमितता का आरोप लगाया गया है। जिला ओलंपिक संघ में ट्रायल कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

कोच दलबीर सिंह ने कहा है कि हाल ही में सब-जूनियर बालक वर्ग के ट्रायल बिना किसी सार्वजनिक सूचना के संपन्न करा दिए गए। जिसमें मात्र पांच खिलाड़ियों ने भाग लिया। टप्पल की ज्योति, सोनम, शिवानी, भूमि, सुलेखा शर्मा, मोनिका चौधरी, निशा और सुमन चौधरी ने अलीगढ़ मंडल का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया, लेकिन अब उन्हें नजरंदाज कर बालिका वर्ग की कमजोर टीम भेजी जा रही है। खिलाड़ियों ने अलीगढ़ ओलंपिक संघ की देखरेख में ट्रायल कराने की मांग की। इस मौके पर राज्य स्तरीय खिलाड़ी दिशा गोस्वामी, डोरिस गोस्वामी, तमन्ना ठाकुर और अनु चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed