{"_id":"6a09b5b2512e9755d10728cc","slug":"allegations-of-harassment-of-married-woman-for-dowry-noida-news-c-23-1-lko1064-94961-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता ने पति और ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
कन्नौज निवासी दुर्गावती की शादी 25 मई, 2022 को फर्रुखाबाद निवासी सुनील कुमार के साथ से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे चार पहिया वाहन के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उनका कहना है कि पुत्र युधिष्ठिर के दिव्यांग पैदा होने पर उसे और ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने बेटे समेत जान से मारने के प्रयास का भी आरोप लगाया है। इस सबंध में उन्होंने पूर्व में नवाबगंज थाने में मामला दर्ज कराया था।
महिला ने पति की दूसरी शादी कराने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग पुत्र का इलाज एम्स में चल रहा है, जिसका पूरा खर्च मायके वाले उठा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो