फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegations of assault on MLA supporters in Kiradi

Noida News: किराड़ी में विधायक समर्थकों पर मारपीट का आरोप

Fri, 29 Aug 2025 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Allegations of assault on MLA supporters in Kiradi
-समस्या लेकर पहुंचे थे लोग, विधायक की तरफ से दूसरे पक्ष पर लगाया गया आरोप
विज्ञापन

-जांच में जुटी प्रेम नगर थाना पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। किराड़ी से आम आदमी के विधायक अनिल झा के जन्मदिन की पार्टी के दौरान इलाके की समस्या लेकर पहुंचे लोगों ने विधायक समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत सुनाने के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और फिर दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर आए। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिलने के बाद प्रेम नगर थाना पुलिस ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

शर्मा एन्क्लेव में रहने वाले राजेश ने विधायक के समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। प्रेम नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। 15 दिन से हो रही बारिश की वजह से शर्मा एन्क्लेव में सभी घरों में पानी घुस गया है। जिसकी उनलोगों ने आरडब्ल्यूए के सदस्यों के साथ मिलकर दो बार विधायक अनिल झा और निगम पार्षद ममता गुप्ता से शिकायत की। 25 अगस्त को उनलोगों को पता चला कि शीश महल वाटिका में विधायक अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपने साथ अन्य लोगों को लेकर वहां पहुंचे। जहां अनिल झा अपने समर्थकों के साथ वहां मौजूद थे। समस्या सुनने के बाद विधायक ने बताया कि वह इस तरह की समस्या पर काम कर रहे हैं और जल्द इसका निपटारा किया जाएगा। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान पास खड़े कार्यकर्ता और विधायक के बेटे ने लोगों से बहस करने लगे और फिर हाथापाई पर उतर आए। वहीं विधायक की ओर से भी थाने में शिकायत दी गई है, जिसमें लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed