फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegation of pressurizing the newly elected AOA to withdraw the nameTranslate

Noida News: नवनिर्वाचित एओए पर दवाब बनाकर नाम वापसी कराने का आरोप

Mon, 05 May 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Allegation of pressurizing the newly elected AOA to withdraw the nameTranslate
- निवासियों का आरोप, सोसाइटी में हुआ लोकतांत्रिक व्यवस्था से खिलवाड़
विज्ञापन

- 22 लोगों ने की थी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में एओए के चुनाव को लेकर विरोध शुरु हो गया है। कई निवासियों ने आरोप लगाया है कि निर्विरोध जीते उम्मीदवारों ने दबाव बनाकर चुनाव में नामांकन वापस करवाया है। जबकि नवनिर्वाचित एओए ने लगाए गए आरोप को निराधार बताया है।

प्रदीप, नीरज, रितु ने बताया कि चुनाव से पहले एक आपसी सहमति के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने पांच-पांच सदस्य शामिल कर एक एओए बनाने का निर्णय किया गया। अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन चुनाव को लेकर दो पक्ष मैदान में उतरे, जिनके 10-10 और दो निर्दलीय उम्मीदवार उन्होंने भी नामांकन किया। कुल मिलाकर 22 लोगों ने चुनाव हेतु अपनी इच्छा जाहिर की। उनका आरोप है कि सहमति बनने के बाद उन्होंने अपनी तरफ से चुनाव नामांकन से नाम वापस लेने के लिए फॉर्म भरके दिए गए, लेकिन दूसरे पक्ष की तरफ से ऐसा नहीं किया गया और उनके साथ धोखा करते हुए निर्विरोध सदस्यों का चुनाव कर लिया गया।
विज्ञापन

उनके ऊपर चुनाव नामांकन से नाम वापस लेने के लिए दवाब भी बनाया गया। चुनाव में लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। निर्विरोध चुनी गई एओए कमेटी के अध्यक्ष चंदन सिन्हा ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत है। आपसी सहमति में दोनों लोगों ने मिलकर चुनाव कमेटी गठित करने का निर्णय लिया था, लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा सभी बड़े पदों के मांग की गई थी, जो कि सरासर गलत थी। किसी के ऊपर नाम वापसी के लिए कोई दवाब नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed