फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of harassment

Noida News: भर्ती में धांधली की शिकायत करने पर एचआर उप प्रबंधक को किया गया प्रताडि़त

Wed, 13 Aug 2025 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
allegation of harassment
भर्ती में धांधली की शिकायत करने पर एचआर उप प्रबंधक को किया गया प्रताडि़त
विज्ञापन

- सेक्टर-62 स्थित भारत सरकार की कंपनी बेसिल का मामला, पुलिस कर रही जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित भारत सरकार की कंपनी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड (बेसिल) के एचआर उप प्रबंधक ने कंपनी के दो अधिकारियों पर प्रताड़ित करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने से लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

गाजियाबाद के रहने वाले रवि शंकर ने कोर्ट में अर्जी दी है कि वह सेक्टर-62 स्थित बेसिल कार्यालय में मानव संसाधन विभाग में उपप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2010-11 में प्रबंधक वित्त के पद पर अवधेश पंडित नामक एक शख्स का चयन हुआ था। आरोप है कि चयनित शख्स ने इस पद पर भर्ती के लिए विभाग द्वारा कुछ शर्तें रखी गई थीं। आरोप है कि आरोपी ने भर्ती के दौरान दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर पद पर आसीन हो गया। शिकायतकर्ता ने सूचना का अधिकार के तहत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम से जानकारी मांगी। जवाब में पता चला कि आरोपी ने अक्तूबर 2008 से अप्रैल 2010 तक उपप्रबंधक के पद पर तैनाती बताई थी। आरोपी के पास पांच वर्ष से कम अनुभव था। चयन के समय आरोपी ने वर्ष 1996 का अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र लगाया था, जोकि अमान्य था।
विज्ञापन

भर्ती के दौरान चयन वर्ष का जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। आरोपी का आरक्षण रोस्टर भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश को नजरअंदाज करके बनाया गया था। उन्होंने जब इसकी शिकायत प्रबंध निदेशक से की तो उनके साथ उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि कार्यालय में तैनात महिलाओं से फर्जी आरोप लगाए गए। इसके बाद निलंबित भी किया गया। प्रोन्नत नहीं होने दिया गया। यही नहीं कार्यालय में मारपीट की गई, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed