फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of dowry case

Noida News: महिला प्रोफेसर ने पति समेत अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया

Mon, 15 Sep 2025 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
allegation of dowry case
महिला प्रोफेसर ने पति समेत अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र में रहने वाली महिला प्रोफेसर ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते हैं और धमकी देते हैं। महिला की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नोएडा सेक्टर 62 में रहने वाली महिला प्रोफेसर की शादी सेक्टर 62 की एक कालोनी में रहने वाले डाॅ. रोहित कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद सास गीता व ननद रश्मि व पूजा ने परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि किचन का ताला बंद कर दिया जाता था। इस कारण उन्हें बाहर का खाना खाना पड़ता था। जब इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने जनवरी 2025 में घर से बाहर निकालने का प्रयास किया। आरोप है कि अप्रैल 2025 में पति रोहित, ससुर अरूण व सास गीता ने मारपीट की। पीड़िता ने बताया आरोपितों ने 24 जुलाई को भी मारपीट की। इस दौरान पीड़िता का दांत भी टूट गया। उसको नजदीक के अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ा। इसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। एसीपी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed