फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   All three agricultural laws unconstitutional, to be repealed: Jayant Chaudhary

तीनों कृषि कानून असंवैधानिक, रद्द किए जाएं : जयंत चौधरी

Wed, 10 Mar 2021 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
All three agricultural laws unconstitutional, to be repealed: Jayant Chaudhary
भट्टा पारसौल में किसान सभा को संबोधित करते रालोद नेता जयंत चौधरी । - फोटो : Grnoida
दनकौर। देश की जनता कृषि कानूनों के पक्ष में नहीं है। इनके विरोध में ही किसान आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून असंवैधानिक हैं। इन्हें रद्द किया जाना चाहिए। यह बात भट्टा गांव में एक निजी फार्म हाउस में आयोजित महापंचायत में किसानों और मजदूरों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कानून वापस नहीं लिए जाते, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर आंदोलन को जबरन समाप्त कराने का आरोप भी लगाया। कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी के लिए कानून बनाना चाहिए। देश और प्रदेश में लोकतंत्र और कानून का मजाक बनाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि निजी स्वार्थ छोड़कर एकजुट होकर लड़ाई लड़े, तभी भला हो सकता है।
विज्ञापन

यह भी कहा कि खाद्य, बिजली, पेट्रोल, डीजल और घरेलू सिलिंडर की बढ़ती कीमतों से देशवासी परेशान हैं। इन्हें कम किया जाना चाहिए। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, बुलंदशहर अध्यक्ष ओमवीर सिंह सहित नवजीत सिंह, नरेंद्र नागर, देवेंद्र चौधरी, उधम सिंह आदि के साथ बुलंदशहर, अलीगढ़ के किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में 6 मोबाइल चोरी
महापंचायत में रालोद जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कार्यकर्ताओं के 6 मोबाइल चोरी हो गए। इससे मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। कार्यकर्ताओं ने चोरों ने को तलाशने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed