फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   All India Ayurveda Institute slip will be made through Ruj app

Noida News: रूझ एप से बनेगी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में पर्ची

Sat, 22 Jun 2024 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
All India Ayurveda Institute slip will be made through Ruj app
मरीजों को लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

------------
42 ओपीडी में करीब 2500 मरीज रोजाना आते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में आने वाले मरीजों को पर्ची बनाने के लिए लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। संस्थान ने मरीजों की सुविधा के लिए रूझ एप लांच किया गया है। इसकी मदद से संस्थान में विभिन्न 42 ओपीडी के लिए सुविधा मिलेगी। संस्थान में रोजाना करीब 2500 लोग इलाज करवाने आते हैं। अभी तक उन्हें लाइन में खड़े होकर टोकन लेना पड़ता है। एप की सुविधा शुरू होने के बाद लाइन में खड़े रहने की समस्या दूर हो जाएगी।

संस्थान के मुताबिक, एप में बना अकाउंट आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट से जुड़ा होगा। इसमें सभी मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे। इनमें रजिस्ट्रेशन के बाद टोकन संख्या प्राप्त होगी जिसकी मदद से ओपीडी कार्ड बनवा सकते हैं। बुजुर्ग और अन्य मरीजों की सहायता के लिए एक हेल्थ डेस्क की भी स्थापना की गई है। इसकी सुविधा सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक मिलेगी। शनिवार को सुबह आठ बजे से 10:30 बजे तक सुविधा मिलेगी। संस्थान की निदेशक डॉ. तनुजा नेसारी ने बताया कि इसकी मदद से मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। संस्थान में दवाओं के वितरण के लिए कुछ नए काउंटर्स भी शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed