{"_id":"626827ee4bd6f90dd36f206c","slug":"all-haryana-pwd-mechanical-employees-union-protesting-against-the-suspension-mewat-news-noi645164551","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबन के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन, ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबन के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन, ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन
विज्ञापन
पुन्हाना में प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : Mewat
पुन्हाना। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने मंगलवार को दो पदाधिकारियों के निलंबन के विरोध में बिजली घर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही गेट मीटिंग भी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता इस्लामुद्दीन प्रधान और एचएसईबी वर्कर यूनियन के प्रधान उमर मोहम्मद ने की। मंच संचालन कर्मचारी महासंघ के सचिव सुजात खान, पूर्व केंद्रीय उप प्रधान तारीफ हुसैन, एमसीसी मेंबर राजेश कुमार और एमसीसी मेंबर इजहार हुसैन ने किया।
सुजात ने बताया कि प्रदर्शन का मुख्य कारण प्रमुख अभियंता असीम खन्ना हैं, जोकि अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने की जगह जानबूझकर उन्हें लटकाना चाहते हैं। बार-बार प्रयास के बावजूद बैठक करने के लिए समय नहीं देते हैं। काफी प्रयासों के बाद जब 13 अप्रैल को पंचकूला में वार्ता का समय निश्चित किया गया तो बैठक के समय शिष्टमंडल बातचीत के लिए उनके कार्यालय में गया तो बिना किसी पूर्व सूचना के मौखिक तौर पर बैठक को रद्द कर दिया गया। इस बाबत जब कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की तो अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यूनियन के राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा व महासचिव नरेंद्र धीमान को निलंबित कर दिया। आक्रोशित होकर यूनियन ने 18 अप्रैल को इसके कार्यालय का घेराव करने का नोटिस दे दिया, लेकिन विवाद को हल करने के स्थान पर 22 अप्रैल को यूनियन के पांच अन्य पदाधिकारी कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। इस दमनकारी कार्रवाई के खिलाफ प्रदेश के सबसे बड़े संगठन हरियाणा कर्मचारी महासंघ को भी इस आंदोलन में आना पड़ा और आज इसी कड़ी में सभी संबंधित यूनियनों ने पूरे प्रदेश में दो घंटे तक विरोध-प्रदर्शन कर अपनी एकता का परिचय दिया। प्रदर्शन में जिला प्रधान महासंघ सिराजुद्दीन, ब्लॉक प्रधान महासंघ तेजपाल, सह सचिव कुलदीप, हीरालाल, रमेश, जगदीश, विजयपाल, आमीन, एचएसईबी वर्कर यूनियन से ताहिर, नफीस, मनीष जैन, बच्चा सिंह, शेर सिंह, असगर खान आदि शामिल रहे।
अध्यापक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
तावडू। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को विभिन्न मांगों के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश मलिक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन संघ के खंड सचिव राजेश जांगड़ा के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान जिला प्रधान फूल कुमार के अलावा करीब आधा दर्जन पदाधिकारी मौजूद रहे। संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने के लंबे समय बाद तक एमआईएस पोर्टल सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहा है। लेकिन, मार्च में प्ले स्कूल और मॉडल संस्कृति स्कूलों में फीस लेने व सिर्फ अंग्रेजी माध्यम से दाखिला देने के पत्र जारी कर दिए गए। ज्ञापन में बताया कि बच्चों को अब तक किताबें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। पिछले वर्ष भी बच्चे बिना किताबों के वंचित रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की अदूरदर्शिता के कारण इस सत्र में भी बच्चे किताबों से अब तक वंचित हैं, जो अन्याय पूर्ण है। इस अवसर पर जिला प्रधान फूल कुमार, सचिव राजेश जांगड़ा, कोषाध्यक्ष रामेश्वर दयाल सूंधिया, प्रवक्ता फूल चंद शर्मा, शेर सिंह, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे। स