फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   All documents will be safe in digital locker

डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रहेंगे सभी दस्तावेज

Sun, 20 Feb 2022 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
All documents will be safe in digital locker
नूंह। सरकार ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए जरूरी दस्तावेज को एक जगह सहजकर रखने के लिए निशुल्क डिजिटल लॉकर की सुविधा प्रदान की है। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सरकार की इस सुविधा से जब भी किसी दस्तावेज की जरूरत हो, उसका प्रिंट निकालकर काम में लिया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने जरूरी दस्तावेज को अब ऑनलाइन सुरक्षित रख सकता है। केंद्र सरकार की इस सुविधा से मूल दस्तावेज को साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी और न ही इनके गुम होने या फटने का डर रहेगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को अध्ययन या किसी व्यक्ति को इंटरव्यू आदि के लिए बायोडाटा के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों सहित अन्य जरूरी दस्तावेज हर जगह पेश करने होते हैं। कई बार जल्दबाजी में फोटो कॉपी करानी पड़ती है या मूल दस्तावेज साथ लेकर जाना पड़ता है। ऐसे में मूल दस्तावेज गुम होने का डर रहता है। सरकार की इस सुविधा से इन सब झंझटों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

डिजिटल लॉकर में दस्तावेज स्कैन कर रखे जा सकेंगे। यह लॉकर एक वेबसाइट पर बनाया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अपना खाता बनाकर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज उसमें अपलोड कर सकता है। इस सुविधा के तहत आमजन अपने सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित विविध प्रकार के दस्तावेज सुरक्षित रख सकते हैं और इन दस्तावेज को ऑनलाइन आवेदन के समय अटैच किया जा सकता है और इंटरव्यू के समय भी ऑनलाइन चेक किए जा सकेंगे। इसके लिए संबंधित वेबसाइट पर लॉकर बनाने के लिए व्यक्ति को अपना आधार नंबर या थम्ब इंप्रेशन देना जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए डिजिटल इंडिया प्रोग्राम से देश के लोगों की जिंदगी में बदलाव आएगा। ‘डिजिटल इंडिया’ भारत सरकार की एक नई पहल है जिसका उद्देश्य भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि डिजिटल लॉकर बनाने के लिए वेबसाइट पर जाकर क्लिक करने के बाद अपना आधारकार्ड नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर वन टाइम ओटीपी पासवर्ड नंबर एसएमएस के जरिए मिलेगा। इसे डालकर वैरिफाई करें। उन्होंने बताया कि अगले चरण में पहुंचने पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं, जिससे भविष्य में डिजिटल लॉकर को लॉग इन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed