{"_id":"61fc39e9a8a9b97a6e1a94f3","slug":"akhilesh-jayant-went-to-delhi-after-greeting-the-supporters-standing-on-the-road-noida-news-noi630313026","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खड़े समर्थकों का अभिवादन कर दिल्ली चले गए अखिलेश-जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खड़े समर्थकों का अभिवादन कर दिल्ली चले गए अखिलेश-जयंत
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/दादरी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी की विजय यात्रा बस ने बृहस्पतिवार देर रात जिले में प्रवेश किया, लेकिन नाइट कर्फ्यू के कारण दोनों नेता नीचे नहीं उतरे और लुहारली टोल, दादरी, सूरजपुर, पर्थला चौक, बालकनाथ मंदिर व नोएडा सेक्टर-20 में खड़े सैकड़ों समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर दिल्ली चले गए। हालांकि, इस दौरान सभी जगहों पर मौजूद सैकड़ों समर्थकों ने कोरोना के नियम तोड़े और कई जगह आतिशबाजी भी की। सबसे पहले दोनों नेता करीब 11 बजे लुहारली टोल प्लाजा से होते हुए बील गांव, दादरी स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां पर गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार भाटी व अन्य नेताओं ने उन्हें सम्राट मिहिर भोज का चित्र भेंट किया। इसके बाद दादरी मिहिर भोज इंटर कॉलेज के पास विजय यात्रा पहुंची। यहां लोगों ने उन्हें गदा दी। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।
मिहिर भोज की प्रतिमा के पास इंतजार
दादरी में मिहिर भोज की प्रतिमा के पास पहुंचे एक सपा नेता ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि दोनों नेता मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण फूल अर्पित करेंगे। हालांकि, प्रशासन ने केवल विजय यात्रा को रास्ते से गुजरने की अनुमति दी थी। ऐसे में दोनों नेता बस से नहीं उतरे।
विज्ञापन
मिहिर भोज की प्रतिमा के पास इंतजार
दादरी में मिहिर भोज की प्रतिमा के पास पहुंचे एक सपा नेता ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि दोनों नेता मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण फूल अर्पित करेंगे। हालांकि, प्रशासन ने केवल विजय यात्रा को रास्ते से गुजरने की अनुमति दी थी। ऐसे में दोनों नेता बस से नहीं उतरे।
विज्ञापन