फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Air quality very poor category in delhi ncr

गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

Mon, 15 Feb 2021 10:00 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Feb 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Air quality very poor category in delhi ncr
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। ऐसे में लोगों को सांस की बीमारी होन का खतरा बढ़ गया है। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में औसत वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में थी जिसमें लंबे समय तक रहने से लोगों में सांस की बीमारी हो सकती है। यह जानकारी एक सरकारी एजेंसी की ओर से सोमवार को जारी आंकड़े से मिली।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी किये गए वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 भी दिल्ली की सीमाओं से लगी इन जगहों की हवा में बने रहे।
विज्ञापन


शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 तक 'मध्यम', 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के अनुसार 24 घंटे का औसत एक्यूआई सोमवार को शाम 4 बजे गाजियाबाद में 369, नोएडा में 368, ग्रेटर नोएडा में 349, फरीदाबाद में 353 और गुरुग्राम में 306 था। रविवार को यह गाजियाबाद में 416, नोएडा में 416, ग्रेटर नोएडा में 402, फरीदाबाद में 366 और गुरुग्राम में 288 था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed