फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Air pollution is not improving, AQI in red zone

Noida News: वायु प्रदूषण में नहीं हो रहा सुधार, रेड जोन में एक्यूआई

Thu, 16 Nov 2023 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Air pollution is not improving, AQI in red zone
वायु प्रदूषण में नहीं हो रहा सुधार, रेड जोन में एक्यूआई
विज्ञापन

- ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 338 और नोएडा का एक्यूआई 360 रहा
- क्रेडाई एनसीआर ने निर्माण कार्य से रोक हटाने की मांग की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पिछले तीन दिन से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण में सुधार नहीं हो रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रेड जोन में बना हुआ है। बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 360 दर्ज किया गया। जबकि ग्रेने में इसका स्तर 338 रिकॉर्ड हुआ। शहर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के इंतजामों में खानापूर्ति की जा रही है। उधर क्रेडाई एनसीआर ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को पत्र लिखकर निर्माण कार्यों पर लगी रोक को हटाने की मांग की है।

प्रदूषण के मामले में नोएडा एनसीआर में चौथे और ग्रेनो पांचवें स्थान पर रहा।
वहीं ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण की रोकथाम के उपायों के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। केवल कुछ ही निर्माणाधीन साइटों पर एंटी स्मॉग गन से छिड़काव किया जा रहा है। सड़कों पर प्राधिकरण छिड़काव नहीं करा रहा है। उधर, क्रेडाई के अध्यक्ष मनोज गौड़ ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को पत्र लिखकर एनसीआर के प्रोजेक्टों को समय पर पूरा करने का हवाला देकर निर्माण से रोक हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अभी ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 400 से नीचे है। ऐसे में रोक हटाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि निर्माण पर रोक से मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। इससे वह घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed