फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Agent who sent abroad with fake documents arrested from Mumbai

Noida News: फर्जी कागजात से विदेश भेजने वाला एजेंट मुंबई से गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2024 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Agent who sent abroad with fake documents arrested from Mumbai
आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने दबोचा, लगातार ठिकाने बदल रहा था आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लोगों को फर्जी कागजात के आधार पर विदेश भेजने वाले एक एजेंट को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव सलेमपुर, होशियारपुर, पंजाब निवासी प्रदीप सिंह (35) के रूप में हुई है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज मुहैया करवाए थे। मामले में पुलिस चार यात्रियों, एयर इंडिया के मौजूदा व पूर्व कर्मचारी समेत सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 12वीं तक पढ़ा प्रदीप लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि 19 मई को सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट पर कुलविंदर सिंह, हरमनजोत सिंह, जयवीर सिंह और दिलशेर सिंह को शक के आधार पर रोका। चारों कोलकाता से फ्लाइट के जरिये दिल्ली आए थे। चारों को बर्मिंघम जाना था। जांच में इनके दस्तावेज फर्जी निकले। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह विदेश नौकरी के लिए जाना चाहते थे। परमजीत सिंह ने प्रत्येक से 22-22 लाख रुपये लेकर यूके भेजने की बात कही थी। एडवांस के रूप में 10-10 लाख रुपये दिए गए थे। बाकी रकम विदेश पहुंचने पर देनी थी। चारों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने परमजीत के अलावा एयर इंडिया के कर्मचारी सलमान अब्बासी और पूर्व कर्मचारी शहनवाज को भी गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ के बाद होशियारपुर निवासी प्रदीप का नाम सामने आया था। प्रदीप लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि आरोपी मुंबई में है। पुलिस ने प्रदीप को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article