{"_id":"65bf9985d82583b24609ea7a","slug":"agent-arrested-for-cheating-by-promising-to-send-him-abroad-with-fake-visa-noida-news-c-340-1-del1004-38587-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फर्जी वीजा से विदेश भेजने का झांसा देकर ठगने वाला एजेंट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फर्जी वीजा से विदेश भेजने का झांसा देकर ठगने वाला एजेंट गिरफ्तार
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने कुशीनगर से 8वीं तक पढ़े आरोपी को किया गिरफ्तार
विदेश जाने के इच्छुक लोगों के संपर्क करने पर आरोपी ने ठगी करने की साजिश रची
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जी वीजा के जरिये विदेश भेजने का झांसा देकर ठगने वाले एजेंट संतोष कुमार गुप्ता को कुशीनगर से गिरफ्तार किया है। वर्ष 2021 में एयरपोर्ट पर एक यात्री के पकड़े जाने के बाद से पुलिस को संतोष की तलाश थी।
पुलिस के अनुसार, 9 अक्तूबर 2021 को एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने फर्जी वीजा के जरिये विदेश जाने की कोशिश कर रहे मेन झांगा बाजार रोड, कुशीनगर निवासी राजकिशोर को पकड़ा। यात्री संयुक्त अरब अमीरात के रास अल-खैमा शहर जाने के लिए आया था। दस्तावेज की जांच में पता चला कि पासपोर्ट के एक पेज पर चिपका दक्षिण अफ्रीका का वर्क वीजा नकली है। पुलिस ने यात्री के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यात्री ने बताया कि उसने संतोष के जरिये वीजा लिया था। इसके एवज में 60 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने संतोष की गिरफ्तारी के लिए कुशीनगर में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि संतोष की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी विजेंद्र राणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी जांच में पता चला कि संतोष कुशीनगर में है। पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
दुबई में कर चुका है मजदूरी
पुलिस को संतोष ने बताया कि वह 8वीं तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। वह पहले दुबई में एक मजदूर के तौर पर काम कर चुका है। इसकी वजह से विदेश में काम करने के इच्छुक लोग उससे संपर्क करते थे। इसी बात का फायदा उठाकर उसने लोगों को ठगने की साजिश रची। उसने राजकिशोर से दक्षिण अफ्रीका का वीजा लगवाने के लिए पैसे लिए। इसके बाद दिल्ली के एक एजेंट से संपर्क किया और वीजा की व्यवस्था करने के लिए राजकिशोर का पासपोर्ट सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर फर्जीवाड़ा में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।