{"_id":"617824a16078474cd378cc21","slug":"agencies-will-present-today-for-the-demolition-of-twin-towers-noida-news-noi6126020120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विन टावर गिराने के लिए आज प्रस्तुतिकरण देंगी एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विन टावर गिराने के लिए आज प्रस्तुतिकरण देंगी एजेंसियां
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-93ए स्थित एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर को गिराने के लिए बुधवार को एजेंसियां प्रस्तुतिकरण देंगी। सोमवार को तैयारी न होने से यह काम नहीं हो पाया था। सुप्रीम कोर्ट ने ट्विन टावर को गिराने के लिए तीन माह का समय दिया है। इसे बिल्डर की ओर से चयनित एजेंसी को काम करना होगा। वहीं सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) और प्राधिकरण का सहयोग मिलेगा। पूरा खर्च बिल्डर उठाएगा।
बिल्डर की ओर से दो-तीन एजेंसियों से संपर्क किया गया है। इसमें बीते दिनों हुई बैठक में दो एजेंसियों ने कार्ययोजना बताई, लेकिन यह पूरी तरह से प्रभावी साबित नहीं हो पाई। इसके अलावा मुंबई की एक कंपनी पहली बार अपना प्रस्तुतिकरण देगी।
बुधवार को एजेंसियों की ओर से कार्ययोजना पेश की जाएंगी। इसमें बताया जाएगा कि वह ट्विन टावर को गिराने के लिए किस तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। इसमें ब्लास्ट से इसे गिराया जाएगा या मैनुअल तरीके से काम होगा। सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि इसमें सुरक्षा में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। इसके बाद ही एक राय बनेगी। बैठक में सीबीआरआई के अलावा प्राधिकरण, बिल्डर, एजेंसियों के प्रतिनिधि और आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक ऑनलाइन या ऑफलाइन हो सकती है।