{"_id":"681b7f646b595d3b07005310","slug":"after-the-sun-playing-hide-and-seek-during-the-day-it-rained-heavily-in-the-evening-noida-news-c-1-gnd1002-2919953-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिन में सूरज की लुकाछिपी के बाद शाम होते ही झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिन में सूरज की लुकाछिपी के बाद शाम होते ही झमाझम बारिश
विज्ञापन
फोटो
-- --
-गरज के साथ जमकर बरसे मेघा, छाया घना अंधेरा,
-लाइट जलाकर सड़क पर निकले वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। दोपहर भर सूरज की बादलों से लुकाछिपी के बाद शाम होते ही गरज के साथ तेज हवा और बारिश ने शहर का मौसम सुहाना कर दिया। शाम होते ही तेज आंधी के साथ काले बादल छा गए और तेज बारिश से शहर भीग गया। इससे शहरवासियों को गर्मी से तो राहत मिली ही, साथ ही तापमान में भी गिरावट देखी गई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 25.1 दर्ज किया गया।
शहर में सुबह से ही हल्की ठंडी हवाएं चल रहीं थीं। दिन चढ़ते ही धूप की तपिश बढ़ी, लेकिन ज्यादा समय तक टिक न सकी। दिन भर सूरज और बादलों की लुका छिपी जारी रही। इससे दिन के तापमान में कमी देखी गई। वहीं शाम ढलते ही तेज हवा के चलने के बाद आंधी तूफान उठा। वहीं, काले बादल भी गरज के साथ पूरी रफ्तार के साथ जमकर बरसे। स्थिति ऐसी रही कि सड़कों पर चल रहे वाहनों को अपने वाहनों की लाइट चालू करना पड़ गया। वहीं, कई लोग बारिश से बचने के लिए आस पास के टीन शेड व अन्य स्थानों पर जाकर कुछ देर के लिए ठहर गए।
हालांकि इस बीच सेक्टर 62, 59 समेत 52 और सेक्टर 105, 98 समेत अन्य स्थानों पर कुछ देर के लिए लोगों को जाम में फंसना पड़ा। वहीं कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। इस सुहावने मौसम के बीच लोगों को जलभराव की समस्या से भी जूझना पड़ गया। सेक्टर 73, नवादा, सोरखा समेत अन्य स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी रही। छोटे बच्चे बारिश में भीगते हुए सुहावने मौसम का लुफ्त उठाते हुए नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शहर में इस सप्ताह आंधी बारिश की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में अपने बचाव के लिए छाते, रेनकोट साथ लेकर चलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -
अगले चार दिनों तक येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक येलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन तक इसी तरह आंधी बारिश जैसे हालात बने रह सकते हैं। हालांकि 10 मई को बारिश की चेतावनी नहीं है, लेकिन बादल छाए रहेंगे। इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 25.1 रहा।