फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After talks in the Mahapanchayat, the farmers' protest was postponed till 26th

Noida News: महापंचायत में वार्ता के बाद किसानों का धरना 26 तक स्थगित

Mon, 03 Nov 2025 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
After talks in the Mahapanchayat, the farmers' protest was postponed till 26th
-नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों के बीच जाकर की बातचीत
विज्ञापन

-26 नवंबर से पहले चेयरमैन से वार्ता करवाने का आश्वासन
-वार्ता न होने पर फिर 27 नवंबर से धरना शुरू करने का दावा

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण दफ्तर सेक्टर-6 के सामने पिछले 6 दिनों से चल रहा धरना किसानों ने सोमवार को महापंचायत के साथ 26 नवंबर तक टाल दिया। पंचायत में किसानों के बीच प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल, ओएसडी क्रांति शेखर सिंह, डीजीएम विजय रावल ने वार्ता की। वार्ता में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।
12 नवंबर को किसान व प्राधिकरण अधिकारियों के बीच वार्ता तय हुई। इस वार्ता में प्राधिकरण किसानों से जुड़े कामों की प्रगति पर रिपोर्ट रखेगा। 25 नवंबर तक प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक कुमार से भी किसानों की वार्ता कराने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया। किसानों की तरफ से कहा गया कि ऐसा न होने पर 26 नवंबर से फिर धरना शुरू कर दिया जाएगा। वार्ता के ये मिनट लिखित में किसानों ने मंगलवार को मांगे हैं। किसानों का यह धरना बुधवार से भारतीय किसान यूनियन मंच के बैनर तले बुधवार से चल रहा था। पिछले दिनों प्राधिकरण अधिकारियों व किसानों के बीच बातचीत हुई लेकिन सहमति नहीं बनी। इसको लेकर सोमवार को किसानों ने महापंचायत बुलाई थी इसमें अन्य किसान संगठन भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

सोमवार को हुई महापंचायत में किसानों ने कहा कि मांगें माने जाने तक प्राधिकरण दफ्तर के सामने से नहीं हटेंगे। किसान यूनियन मंच के मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि प्राधिकरण अधिकारियों ने किसानों के काम करने के लिए 15 दिन का समय मांगा है जो दिया गया है। 25 नवंबर तक किसानें की समस्याएं नहीं दूर हुईं और काम नहीं हुए तो फिर 26 नवंबर से धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

प्राधिकरण दफ्तर में घुसने के लिए किसानों ने हल्ला बोला-

महापंचायत में दोपहर 1.25 बजे किसानों ने प्राधिकरण को यह चेतावनी दी कि एक घंटे में उनकी वार्ता प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से करवाई जाए। ऐसा न होने पर किसान प्राधिकरण दफ्तर के अंदर घुसकर बैठेंगे। दिए गए समय में कोई अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। फिर किसान एकजुट होकर उठे और प्राधिकरण के अंदर जाने के लिए गेट तोड़ने लगे। बीच में पुलिसकर्मियों ने उनको रोका। फिर पुलिस और किसानों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। फिर एसीपी प्रवीण सिंह किसानों के बीच पहुंचे और समझाकर वापस धरना वाली जगह टेंट में बैठाया। इसके बाद वार्ता के लिए प्राधिकरण और पुलिस अधिकारी मौके पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed