{"_id":"61b22ced7d6cb40fcd5d781c","slug":"advertisement-on-social-media-by-taking-out-fake-plot-plan-near-airport-noida-news-noi62041830","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट के पास फर्जी प्लॉट योजना निकालकर सोशल मीडिया पर विज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट के पास फर्जी प्लॉट योजना निकालकर सोशल मीडिया पर विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जेवर में एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्र में खरीदारों का रुझान बढ़ता जा रहा है। इसका लाभ उठाने के लिए ठग भी सक्रिय हो गए हैं। यमुना प्राधिकरण के लोगो का इस्तेमाल कर सेक्टर-29 व सेक्टर-32 में औद्योगिक प्लॉट की फर्जी योजना निकालने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका प्रचार भी किया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने पर यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर अब ऑनलाइन शिकायत की गई है।
एयरपोर्ट का 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया था। फिल्म सिटी पर भी शासन की मुहर लगने के बाद प्री बिड हो चुकी है। दो बड़ी परियोजनाएं विकसित होने के कारण इस क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट की सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जा रही है। इसी का लाभ उठाने के लिए प्रॉपर्टी डीलर और ठग सोशल मीडिया पर यमुना प्राधिकरण का लोगो व नाम का इस्तेमाल कर धड़ल्ले से प्रचार कर रहे हैं। विज्ञापन में एक फोटो और प्लॉट के साइज व कीमत भी दर्शाई गई है। साथ ही, संपर्क करने के लिए नंबर भी दिया गया है। बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि यमुना प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार को तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
450 से 4000 वर्ग मीटर के प्लाट, कीमत 95 लाख से शुरू
सोशल मीडिया पर प्रसारित विज्ञापन में कहा गया है कि 1 दिसंबर को यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक प्लाटों की योजना लांच की है। लोकेशन में सेक्टर-29 व सेक्टर-32 लिखा गया है। प्लॉट के साइज-450, 595, 800, 1000, 2000 और 4000 वर्गमीटर लिखे गए हैं। इनकी कीमत 95 लाख से शुरू है।
विज्ञापन
‘अपैरल पार्क में दिला देंगे प्लॉट’
विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर संवाददाता ने संपर्क किया तो ट्रू कॉलर में मनोज शर्मा का नाम लिखा आया। योजना के संबंध में बात की गई तो कॉल उठाने वाले शख्स ने पूछा कि किस काम के लिए प्लॉट चाहिए। कपड़ों के कारखाने की बात कहने पर जानकारी दी गई कि वह अपैरल पार्क में प्लॉट दिला देंगे। अधिक पूछताछ करने पर शख्स को संशय हुआ। उसने कहा कि नई योजना लांच नहीं की गई है। वह केवल कंसलटेंट का काम कर रहे हैं। जब पूछा कि दफ्तर कहां है तो शख्स ने बताया कि वह केवल रि-सेल के प्लॉट उपलब्ध कराएंगे और पार्टी से मिलाएंगे, उनका कोई दफ्तर नहीं है। जब यीडा की ओर से पुलिस को शिकायत देने की जानकारी दी गई तो शख्स ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार कर दिया।
एयरपोर्ट के नाम व लोगों का इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई
एयरपोर्ट के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर प्लॉट आदि बेचने वालों की सोशल मीडिया पर भरमार है, जबकि एयरपोर्ट के नाम का इस्तेमाल करने पर पूर्व में यमुना प्राधिकरण चेतावनी दे चुका है। एयरपोर्ट का नाम व लोगो इस्तेमाल कर प्रचार करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ऐसे लोगों पर भी कानूनी शिकंजा कस सकता है।