{"_id":"6a5e3ffc35e4362e6400840a","slug":"administrators-appointed-for-dadri-bisrakh-and-jewar-noida-news-c-23-1-lko1064-100711-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दादरी, बिसरख और जेवर ब्लॉक प्रमुख बने प्रशासक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दादरी, बिसरख और जेवर ब्लॉक प्रमुख बने प्रशासक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर के तीन ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक बना दिया गया है। उनका कार्यकाल 19 जुलाई को पूरा हो चुका है। शासन ने ग्राम प्रधान और जिला पंचायत चेयरमैन की तरह उनको भी प्रशासक बनाने का आदेश जिला प्रशासन को भेजा है। सोमवार को प्रशासक के रूप में काम करने की जिम्मेदारी उनको दे दी गई।
दादरी ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी, बिसरख ब्लॉक प्रमुख अप्रीत कौर और जेवर ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी का कार्यकाल 19 जुलाई के पूरा हो गया। अभी तक चुनाव नहीं हो पाया है। इसे देखते हुए शासन ने इन्हें ही प्रशासक नामित करने का आदेश डीएम को दिया है। निर्वाचन के बाद क्षेत्र पंचायत के गठित होने या छह माह की अवधि, जो पहले आए तक वे प्रशासक के रूप में रूटीन कार्यों का निर्वहन करेंगे। नीतिगत फैसले नहीं लेंगे। विशेष हालात में नीतिगत फैसले लेने के लिए डीएम से अनुमति लेंगे।