फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Administration removed encroachment

प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया

Wed, 04 May 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Administration removed encroachment
पलवल। तू डाल-डाल मैं पात-पात वाली कहावत शहर में व्यापारियों पर सटीक बैठती है। प्रशासन अतिक्रमण हटाने के जाता है और व्यापारी प्रशासन के जाते ही फिर से अतिक्रमण करना शुरू कर देते हैं। जिसके बाद फिर से बाजार हो या कोई रोड हो, फिर से अतिक्रमण घिर जाता है। प्रशासन द्वारा महीने में एक दिन हटाए जाने वाले इस अतिक्रमण हटाओ अभियान का व्यापारियों पर कोई असर नहीं होता है, कारण एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद फिर कई महीने इस तरफ ध्यान नहीं देता है। हालांकि इस बार अमर उजाला में लगातार कई दिनों से अतिक्रमण के खिलाफ प्रकाशित की जा रही खबरों को देखकर प्रशासन ने यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। अभियान एसडीएम वैशाली सिंह व डीएसपी विजयपाल के नेतृत्व में भारी पुलिस की मौजूदगी में नगर परिषद ने चलाया।
विज्ञापन

शहर के बाजारों में व्यापारियों द्वारा किए अतिक्रमण से परेशान होकर खुद व्यापारियों ने इसकी लड़ाई लड़नी शुरू की थी। पिछले दो रविवार से कुछ व्यापारी एकजुट होकर विधायक के पास जाकर इस समस्या को उठा रहे थे। दूसरी तरफ व्यापारियों व आम लोगों की इस समस्या को अमर उजाला द्वारा पिछले कई दिनों से अतिक्रमण पर खबरें प्रकाशित की जा रही थीं। अमर उजाला ने विधायक व प्रशासन से बात की उनकी संज्ञान में लाते हुए भी खबरों को प्रकाशित किया तो प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आगरा चौक से कमेटी चौक तक हटाया अतिक्रमण
जिला प्रशासन की तरफ से मंगलवार को एसडीएम वैशाली सिंह सुबह 10 बजे ही डीएसपी विजयपाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और नगर परिषद अधिकारियों के साथ आगरा चौक पर पहुंच गई। आगरा चौक से लेकर पुराने जीटी रोड पर कमेटी चौक तक दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। दुकानों के आगे रखे सामान को भी नगर परिषद अधिकारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लिया तथा अपने साथ ले गए। दुकानदारों द्वारा लगाए हुए टैंटों को भी उखड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड से गाड़ी हटाने के दिए आदेश
अतिक्रमण हटाने के दौरान एसडीएम वैशाली सिंह ने रोड पर गाड़ी खड़ी करने वाले वाहन चालकों को भी निर्देश दिए कि गाड़ियों को हटाएं। गाड़ियों को पार्किंग स्थल पर मीनार गेट के पास खड़ा किया जाए। यदि रोड पर गाड़ी खड़ी मिली तो उसके खिलाफ चालान काटने के अलावा गाड़ियों को जब्त किया जाएगा। उन्होंने स्कूल वाहन चालकों को भी रोड पर गाड़ी न खड़ी करने के आदेश दिए।
प्रशासन के जाते ही फिर से कर दिया अतिक्रमण
मुख्य बाजार में एसडीएम ने जाकर अतिक्रमण हटवाया तथा कई दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के आदेश भी दिए, लेकिन अतिक्रमण हटवाकर एसडीएम के जाने के आधा घंटा बाद ही कुछ दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण कर दिया। फिर से बाजारों में तथा पुराने जीटी रोड पर दुकानों के आगे सामान रखना शुरू कर दिया तथा प्रशासन के आदेशों को धता बता दी।
अतिक्रमण के खिलाफ वाले दुकानदारों ने किया धन्यवाद
शहर में व्यापारियों द्वारा ही अतिक्रमण के खिलाफ पिछले एक महीने से लड़ाई लड़ रहे व्यापारियों ने एसडीएम का इस कार्रवाई के लिए धन्यवाद किया। दुकानदारों का कहना था कि अतिक्रमण हटाने का काम अच्छा है, लेकिन प्रशासन को यह अभियान नियमित चलाना पड़ेगा, वरना दुकानदार फिर से अतिक्रमण करना शुरू कर देेंगे। उन्होंने एसडीएम से हाथ जोड़कर अपील की कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाया जाए।

जो भी व्यापारी अब अतिक्रमण करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण शहर के अंदर बिल्कुल बरदाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों को उन्होंने सख्त हिदायत दी कि ऐसा न करें, वरना पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी। शहर के अंदर किसी भी बाजार में राजमार्ग व लिंक मार्गों पर अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा।
- वैशाली सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed