Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Administration frightened at warning of self-immolation, farmers frightened

Noida News: आत्मदाह की चेतावनी पर सहमा प्रशासन, बिफरे किसान

Sat, 05 Oct 2024 02:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Administration frightened at warning of self-immolation, farmers frightened
शामली शुगर मिल में किसानों के धरने पर बोलते बाबा श्याम सिंह मलिक । संवाद
शामली। बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने के विरोध में किसान उपलाें से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर चीनी मिल में पहुंचे और आत्मदाह की चेतावनी दे दी। इस पर मिल और प्रशासन में अफरातफरी मच गई। एडीएम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। गुस्साए किसानों ने धरना स्थल पर मिल प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शामली चीनी मिल हाउस में बकाया गन्ना भुगतान न करने पर किसान जयवीर सिंह कुडाना ने आत्मदाह की चेतावनी दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए कहा कि था कि वह और अन्य किसान धरनास्थल पर ही चिता पर लेटकर जान देंगे। दोपहर के समय किसान आत्मदाह के लिए एक ट्रॉली में उपले लेकर पहुं गए।
विज्ञापन

मौके पर तैनात पुलिस ने ट्रॉली से उपले नहीं उतरने दिए। जिसको लेकर भी किसानों ने हंगामा किया। धरना स्थल पर एडीएम संतोष कुमार सिंह और एसडीएम सदर हामिद हुसैन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठवें दिन धरना स्थल पर बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह किसानों के सामने परेशानी आने पर सरकार से त्यागपत्र देकर किसानों के बीच में आ जाते थे। उन्होंने गठबंधन सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिंह चौधरी पर निशाना साधा। कहा कि या तो वह किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराए अन्यथा अपना त्यागपत्र देकर किसानों के साथ आए।
इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार सिंह ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि अगले दो दिन में शामली मिल को संचालित करने वाले त्रिवेणी समूह के यूनिट हैड डाक्टर अशोक कुमार सिंह से बात करके किसानों की मांगों को रखा जाएगा। उन्होंने किसानों से दो दिन का समय मांगा।
बेमियादी धरने पर विनय पंवार भैंसवाल, धमेंद्र, जयवीर मलिक, सोराम सिंह, सतेंद्र पप्पू, चरण सिंह, नारायण सिंह, कृष्णपाल, अनिल बिटटू, सुभाष आर्य, सोमपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

जब तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा
किसानों ने प्रशासन से साफ शब्दों में कहा कि जब तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं होता है आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि पूर्व में धरने को खत्म कर लिया था, मगर इसके बाद भी भुगतान नहीं किया गया। यदि आवश्यकता पड़ी तो कलक्ट्रेट में भी धरना देने से पीछे नहीं हटेंगे। यही नहीं, यदि ट्रेन रोकनी पड़ी तो उसे रोकने में भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed