{"_id":"62700a97d4b05b0b04775c5c","slug":"action-will-be-taken-against-illegal-water-connections-mewat-news-noi6462477171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के अवैध कनेक्शनों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के अवैध कनेक्शनों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ वली मोहम्मद ने बताया कि शहर में अवैध रूप से पेयजल आपूर्ति के कनेक्शन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा। अवैध कनेक्शन पाए जाने पर लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना भी लगेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल देने के लिए पूरा प्रयास कर रही है, जिसके तहत लगभग 265 करोड रुपये की परियोजना जिले में चल रही है। सरकार हर घर में पेयजल पहुंचाने को लेकर कृत संकल्प है। सरकार की इस मुहिम पर विभाग पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। कार्य अंतिम चरण पर चल रहा है।
इसके अलावा शहर में पेयजल आपूर्ति को बहाल करने के लिए दो नए बोर लगाए गए हैं। इसके अलावा एक नए पानी के बोर की स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों के पास प्रस्ताव गया है। जल्द ही आगामी दिनों में शहर के लोगों को पीने का पानी पूरी तरह से मिलेगा। वली मोहम्मद ने कहा कि उन्हें जानकारी मिल रही है कि शहर में अवैध रूप से पेयजल कनेक्शन लगाने और लगवाने का कार्य लगातार किया जा रहा है, जिससे पीने के पानी की सप्लाई बाधित हो रही है । उन्होंने कहा कि पानी के अवैध कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के अलावा कनेक्शन करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।