{"_id":"690e3d5a7ba9b023700701a4","slug":"acid-thrown-on-nine-year-old-boy-half-his-body-burnt-na-news-c-295-1-mau1002-136022-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नौ साल के मासूम पर फेंका तेजाब, आधा शरीर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नौ साल के मासूम पर फेंका तेजाब, आधा शरीर झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ / कोपागंज। कोपागंज के एक मुहल्ले में शुक्रवार सुबह नाै साल के बच्चे पर सुबह 11 बजे मुहल्ले के युवकों ने छत से तेजाब फेंक दिया। एसिड अटैक में मासूम का चेहरा और आधा शरीर झुलस गया है।
चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में सीएचसी कोपागंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। हरिकेश से बातचीत कर उसका बयान दर्ज किया। पुलिस ने घटना के आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मासूम की मां ने बताया कि बेटा पांचवीं छात्र है। अचानक चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां गए तो देखा कि चेहरा, गर्दन, छाती और पेट का पूरा हिस्सा झुलसा हुआ था।
थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि जख्मी बालक का बयान दर्ज कर लिया गया है। अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।