{"_id":"67645430faa1396df3032e72","slug":"accused-youtuber-rajveer-sisodia-arrested-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूट्यबूर की निकली दादागीरी, मारपीट मामले में राजवीर सिसोदिया नोएडा से गिरफ्तार; कई शहरों में थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूट्यबूर की निकली दादागीरी, मारपीट मामले में राजवीर सिसोदिया नोएडा से गिरफ्तार; कई शहरों में थी तलाश
Thu, 19 Dec 2024 10:46 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:46 PM IST
सार
मारपीट मामले में आरोपी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया को नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पर्थला के पास कार सवार से मारपीट की थी।
विज्ञापन
आरोपी यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोडरेज में मारपीट के आरोपी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर व यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया को नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार रात को थाना क्षेत्र से उसे दबोच लिया। राजवीर के खिलाफ कोतवाली फेज थ्री में मारपीट का मुकदमा दर्ज था और पुलिस की टीम उसकी तलाश कई शहरों में कर रही थी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर व यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया बुधवार को अपनी कार से नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ जा रहे थे। पर्थला फ्लाई ओवर के पास उनकी कार से दूसरी कार की हल्की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
दूसरी कार से ग्रेटर नोएडा के डेल्टा निवासी सतेंद्र जा रहे थे। हल्की टक्कर होने के बाद राजवीर ने ओवरटेक कर कार रूकवा दी और सतेंद्र के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान मारपीट का 35 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन
एसीपी राजीव गुप्ता ने बताया कि यूट्यूबर राजवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में बताया कि कार में हल्की टक्कर होने के बाद उसे गुस्सा आ गया था। गुस्से में ही उसने मारपीट कर दी थी।
यूट्यूबर राजवीर ने पुलिस पूछताछ में कहा कि टक्कर मारने वाले को सॉरी बोलना चाहिए था। राजवीर सिसोदिया सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के रूप में जाने जाते हैं और फिटनेस ट्रेनर के रूप में सोशल मीडिया पर चर्चित हैं। यूट्यूब पर राजवीर फिटनेस सिरीज के नाम से चैनल चलाते हैं। इस चैनल के 30 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।