फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   accused of taking more money in the name of corona treatment

निजी अस्पताल पर इलाज के नाम पर अधिक पैसा लेने का आरोप

Mon, 20 Jul 2020 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
accused of taking more money in the name of corona treatment
कोरोना के इलाज के नाम पर अधिक पैसे लेने का आरोप
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के एक निजी अस्पताल पर कोविड-19 के इलाज में नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है। डिस्चार्ज होकर निकले मरीज का आरोप है कि अस्पताल ने चार दिन का 80 हजार रुपये बना दिया। जबकि, सरकार ने दस हजार रुपये एक दिन का तय किया है। बीमा कंपनी ने तय दरों के अलावा बिल का भुगतान करने से इंकार कर दिया। इस कारण पीड़ित को डिस्चार्ज होने में 12 घंटे लग गए। पीड़ित और नेफोवा ने अस्पताल की शिकायत सीएम और डीएम से की है। चेरी काउंटी सोसाइटी के निवासी आदर्श तिवारी का कहना है कि सोसाइटी में 10 जुलाई को कोविड-19 का टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 12 जुलाई को ग्रेनो वेस्ट के एक निजी अस्पताल में पत्नी के साथ भर्ती हुआ था। चार दिन बाद रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। इलाज के दौरान कंपनी से मिले मेडिकल इंश्योरेंस कार्ड का प्रयोग किया था। 17 जुलाई सुबह करीब साढ़े आठ बजे छुट्टी की प्रक्रिया शुरू की। अस्पताल ने 80 हजार रुपये का बिल थमा दिया। जबकि, सरकार ने आइसोलेशन बेड का खर्च दस हजार रुपये तय किया है। उसी के आधार पर बीमा कंपनी ने भुगतान करने से इंकार कर दिया। कंपनी पहले करीब 40 हजार रुपये का बिल दे रही थी। बाद में काफी बातचीत के बाद 70 हजार का भुगतान किया। बाकी धनराशि उसने अपने जेब से जमा की। उन्होंने ट्विटर पर सरकार से नियमों के बारे में स्पष्ट जानकारी मांगी है। वहीं नेफोवा ने भी ट्विटर पर डीएम से अस्पताल की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed