फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused arrested for attempting to rape PhD student in JNU

जेएनयू में पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Jan 2022 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for attempting to rape PhD student in JNU
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में 17 जनवरी की रात पीएचडी की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार देर शाम मुनिरका से पकड़े गए आरोपी की पहचान मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी अक्षय दोलई (27) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शराब के नशे में वारदात की थी। करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से छात्रा का मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल आरोपी की स्कूटी और कपड़े बरामद हुए हैं। आरोपी भीकाजी कामा प्लेस स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिला डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि जेएनयू में छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास की सूचना 17 जनवरी को मिली थी। सूचना मिलते ही डीसीपी टीम के साथ रात को ही मौके पर पहुंच गए थे। मामला दर्जकर एसीपी अजय वेदवाल और वसंतकुंज (नार्थ) थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश की टीम ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता लगा कि जेएनयू के गेट पर रखे रजिस्टर में आरोपी के वाहन की एंट्री नहीं की गई थी। पुलिस ने जेएनयू के सभी गेट, नेल्सन मंडेला मार्ग व रिंग रोड पर लगे करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके बाद आरोपी अक्षय दोलई को मुनिरका स्थित किराये के घर से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वारदात वाले दिन आरोपी का पत्नी से झगड़ा हुआ था। नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी। उस रात अक्षय ने मकान मालिक के साथ शराब पी थी। मालिक के जाने के बाद उसने बीयर की बोतल पी। पुलिस के मुताबिक नशे की हालत में वह स्कूटी से जेएनयू की तरफ चला गया। रात करीब 11:30 बजे जेएनयू जा रही तीन छात्राओं का पीछा करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में दाखिल हो गया। लड़की पूर्वी गेट की तरफ मुड़कर हॉस्टल में चली गई। इसी बीच पीड़िता घूमते हुए वहां पहुंची। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने छात्रा को झाड़ियों में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने मोबाइल निकाल कर पुलिस को सूचना देने की धमकी दी तो आरोपी मौके से फरार हो गया। जाते हुए उसने छात्रा का मोबाइल छीन लिया था। छात्रा को झाड़ियों में खींचने के दौरान आरोपी के पैर में चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल रिपेयरिंग से पहले करता था रेलवे टिकट की बुकिंग
पुलिस के मुताबिक भीकाजी कामा प्लेस स्थित मोबाइल रिपयेरिंग की दुकान पर काम करने से पहले आरोपी वर्ष 2011 से 2015 रेलवे टिकट बुकिंग का काम करता था। वह हर रोज जेएनयू के रेलवे टिकट काउंटर पर जाता था। इस कारण आरोपी को जेएनयू के भूगोल की पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed