{"_id":"6a53ee6ab160fa67b20eb9ef","slug":"accusations-of-grabbing-ancestral-land-and-opening-fire-noida-news-c-23-1-lko1064-99999-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुश्तैनी जमीन हड़पने और फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुश्तैनी जमीन हड़पने और फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने, अवैध तरीके से बिक्री, विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार को नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
मोहियापुर निवासी योगेश का कहना है कि वह अपने भाई के साथ नलगढ़ा में पुश्तैनी कृषि भूमि के हिस्सेदार हैं। आरोप है कि सह-हिस्सेदार रहे कुछ लोगों ने पहले अपने हिस्से की जमीन बेच दी, लेकिन इसके बाद भी शेष भूमि पर अधिकार जताते हुए सुनियोजित साजिश रची। आरोपियों ने 2015 में फर्जी बैनामे तैयार कर करीब भूमि का हस्तांतरण कर दिया। पांच अप्रैल को आरोपी पक्ष कई लोगों के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने पहुंचा। जब उसने और उसके भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने हत्या की नीयत से फायरिंग भी की। पुलिस ने मामले में चार सगे भाई सुखबीर, बिजेंद्र, सुंदर व महाराज के अलावा नरेंद्र, हरेंद्र, अशोक, विजय एवं अनवर हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।