फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accusation of kidnapping a pizza shop owner

पिज्जा दुकानदार का अपहरण: लावारिस मिली बाइक, 17 दिन पहले ले गए थे कानपुर; भाई ने थाने में दी तहरीर

Mon, 26 Oct 2026 06:48 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 26 Oct 2026 06:48 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में पिज्जा की दुकान चलाने वाले एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई ने थाना बिसरख में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Accusation of kidnapping a pizza shop owner
पिज्जा दुकानदार के अपहरण का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसरख क्षेत्र में पिज्जा की दुकान चलाने वाले एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई ने थाना बिसरख में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सलारपुर खादर निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके भाई अमित कुमार की क्रॉसिंग मॉल में पिज्जा की दुकान है। 25 अक्तूबर की रात अमित दुकान से घर के लिए निकले थे। इसके बाद रास्ते में डी-मार्ट के पास उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली। परिजनों को आशंका है कि उनका दोबारा अपहरण कर लिया गया है।
विज्ञापन




पहले 8 अक्तूबर को भी अमित का डी-मार्ट मॉल से अपहरण किया जा चुका है। अपहरणकर्ता उन्हें कानपुर ले गए थे। अमित को होश आया तो उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति के फोन से परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें घर ले आए थे। सुमित ने तहरीर में अमित की दुकान के पास स्थित एक अन्य पिज्जा दुकान के संचालक पर शक जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आसपास के कुछ और दुकानदारों पर भी संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। परिजन ने आशंका है जताई है कि अमित कुमार के साथ अनहोनी हो सकती है। इसलिए मामले में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। 


वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि उक्त प्रकरण में थाने पर गुमशुदगी दर्ज है। गुमशुदा की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मैनुअल एवं सर्विलांस के माध्यम से तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed