{"_id":"5fc7e3ba8ebc3e1a27224582","slug":"accsed-put-pressure-on-rape-victim-to-withdraw-case-grnoida-news-noi5517160141","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट और दुष्कर्म के मामले को दबाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट और दुष्कर्म के मामले को दबाने का प्रयास
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले को दबाने का आरोप, वीडियो वायरल
दादरी। पांच दिन पहले एक गांव के खेत में परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट और महिला के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बुलंदशहर के कुछ बदमाशों की पहचान की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश भी दे रही है। वहीं, सपा ने दुष्कर्म के मामले को दबाने के लिए पीड़िता पर दबाव डालने का आरोप लगाया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं, एसीपी नितिन कुमार का कहना है कि पड़ोसी जिले के कुछ बदमाशों की पहचान की गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
पीड़ित परिवार दूसरे जिले से आकर दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सब्जी उगाता है। 28 नवंबर की रात बदमाश खेतों पर पहुंचे। वहां बहन-भाई को बंधक बनाकर झोपड़ी में डाल दिया। उसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर नकदी, दो मवेशी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सपा के पदाधिकारियों ने परिवार से मुलाकात कर सहयोग का आश्वासन दिया था। उसके बाद सत्ता दल के भी लोग खेतों पर पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान दुष्कर्म की घटना से इंकार करने के लिए दबाव बनाया। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बना ली। जो सपा कार्यकर्ताओं को मिल गई। सपा नेता श्याम सिंह भाटी का कहना है कि सत्ता पक्ष के लोग मामले को दबाने में लगे हैं।