{"_id":"65b46861bb06d7cf06097e84","slug":"accident-in-jewar-kotwali-area-of-greater-noida-due-to-dense-fog-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा बना आफत: आगे चल रहे कैंटर से भिड़ी बस, पीछे से दो कार भी टकराई; भीषण हादसे में एक की मौत और नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा बना आफत: आगे चल रहे कैंटर से भिड़ी बस, पीछे से दो कार भी टकराई; भीषण हादसे में एक की मौत और नौ घायल
Sat, 27 Jan 2024 07:50 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 27 Jan 2024 07:50 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले रास्ते पर घने कोहरे के कारण कैंटर गाडी में पीछे से बस टकरा गई। बस में अन्य दो कार पीछे से टकरा गई, जिसमें नौ लोग घायल हो गए और एक शख्स की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
इन दिनों दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भयंकर ठंड देखने को मिल रही है। ठंड के बीच कोहरे ने भी आफत मचाई हुई है। घने कोहरे में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। इसकी वजह से सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देर रात नोएडा के जेवर थानाक्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और नौ घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले रास्ते पर घने कोहरे के कारण कैंटर गाडी में पीछे से बस टकरा गई। बस में अन्य दो कार पीछे से टकरा गई, जिसमें नौ लोग घायल हो गए और एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्य प्रकाश पुत्र कमलेश कुमार ग्राम कोयला सरैया जिला इटावा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिेए भेज दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन