फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   aap's protest against prime minister today

Noida News: आप का प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन आज

Thu, 27 Apr 2023 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
aap's protest against prime minister today
राघव चड्ढा ने कहा- देश के लोगों के टैक्स का पैसा चौथी पास राजा पर उड़ाया जा रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आवास के सौंदर्यीकरण पर चल रही सियासत थमती नजर नहीं आ रही है। भाजपा ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब आम आदमी पार्टी भी प्रधानमंत्री के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार है। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री के खर्चों का हिसाब मांगेगी।

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को मीडिया से कहा कि देश के लोगों के टैक्स का पैसा ‘चौथी पास राजा’ पर उड़ाया जा रहा है। 1,300 करोड़ रुपये की लागत से नया महल बन रहा है तो निवास के एक छोटे से हिस्से का सौंदर्यीकरण करने में 90 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 8,400 करोड़ रुपये का विमान भी खरीदा गया है। राजा ने अपने दोस्त को बिजली, कोयला, सी-पोर्ट व एयरपोर्ट सब दे दिया। नतीजा यह है कि देश की जनता महंगाई से त्राहिमाम कर रही है। राजा जब कर्नाटक में आईआईटी का शुभारंभ करने पहुंचे तो एक घंटे के कार्यक्रम के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए। योग कार्यक्रम के लिए कर्नाटक गए तब 56 करोड़ रुपये खर्च किए गए। राजा को देश के एक छोटे से सूबे के मुख्यमंत्री से बहुत डर लगता है। वजह यह है कि इस छोटे से सूबे के मुख्यमंत्री बहुत पढ़े-लिखे हैं। शुक्रवार को दिल्ली की जनता सड़क पर उतरकर कमाई की एक -एक पाई का हिसाब मांगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed