फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP will play the role of strong opposition: Kejriwal

मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी आप : केजरीवाल

Sun, 09 Feb 2025 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
AAP will play the role of strong opposition: Kejriwal
आप संयोजक ने नवनिर्वाचित विधायकों सहित अन्य नेताओं के साथ की बैठक
विज्ञापन

आतिशी ने कहा - आप सुनिश्चित करवाएगी भाजपा पूरा करे अपना हर वादा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को नवनिर्वाचित विधायकों सहित अन्य नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान केजरीवाल ने सभी को मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का आदेश दिया। साथ ही, पार्टी को आगे मजबूत रखने को कहा।
बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों को एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के साथ-साथ उन्हें अपने क्षेत्र की जनता की सेवा में जुटने का निर्देश दिया गया है। आप यह सुनिश्चित करेगी कि भाजपा अपने वादे के अनुसार पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने की स्कीम पास कर 8 मार्च तक उनके खाते में डाले। हम भाजपा की जवाबदेही भी तय करेंगे कि दिल्लीवालों को 200 यूनिट बिजली, सभी सुविधाओं के साथ सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक और अस्पतालों में सुविधाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी। इस बैठक में सांसद संजय सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व सांसद डॉ. संदीप पाठक और दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय समेत अन्य नेता शामिल हुए।
विज्ञापन

किया जा रहा है हार का विश्लेषण
आतिशी ने कहा कि चुनाव परिणामों को लेकर अभी विश्लेषण जारी है। इसमें पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा होगी। पार्टी जनता के जनादेश का सम्मान करती है। इस चुनाव में कुछ निष्पक्ष नहीं हुआ। वरिष्ठ नेता संजीव झा ने कहा कि केजरीवाल के साथ बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। दिल्ली में पार्टी की मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने और भाजपा को अपने सारे वादे पूरे करने का दबाव बनाने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article