फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP MLA's son beats up petrol pump employees

Noida News: आप विधायक के बेटे ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को पीटा

Tue, 07 May 2024 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
AAP MLA's son beats up petrol pump employees
आप विधायक के बेटे ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को पीटा
विज्ञापन


विधायक अमानतुल्लाह ने भी पंप पर पहुंचकर दी धमकी
सेक्टर-95 स्थित पेट्रोल पंप की घटना, दोनों पर केस दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ओखला (दिल्ली) के आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे अनस ने मंगलवार सुबह नोएडा सेक्टर-95 स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों की पिटाई कर दी। अनस कतार तोड़कर पेट्रोल भरवाने का प्रयास कर रहा था। घटना के बाद पेट्रोल पंप पर पहुंचे विधायक अमानतुल्लाह ने भी कर्मचारियों को धमकी दी। मामले में कोतवाली फेज-वन में विधायक और उनके बेटे समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सेक्टर-95 स्थित शहीद रामेंद्र प्रताप सिंह फिलिंग स्टेशन पर अनस मंगलवार सुबह 9:27 बजे कार में पेट्रोल भरवाने आया था। कतार में अपनी कार लगाकर उसने सेल्समैन से कहा कि आगे वाली कार को बढ़ाकर पहले उसकी गाड़ी में पेट्रोल डाल दे। इस पर सेल्समैन ने कहा कि आप लाइन में आइए और बारी आने पर पेट्रोल डाल दिया जाएगा। इस पर नाराज होकर अनस ने पेट्रोल पंप कर्मचारी की पिटाई करने लगा। विरोध करने पर कार से लोहे की रॉड निकालकर सेल्समैन समेत स्टॉफ के अन्य सदस्यों को मारना शुरू कर दिया और वहां रखी कार्ड मशीन भी तोड़ दी। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने उसे शांत कराया। इसके बाद रौब दिखाने के लिए अनस ने मैनेजर से विधायक पिता की बात कराई।
विज्ञापन

आरोप है कि विधायक ने मैनेजर से बदतमीजी से बात की। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे विधायक अमानतुल्लाह ने भी पेट्रोल पंप कर्मचारियों को धमकी दी। विधायक ने मैनेजर से कहा कि अगर वह अभी पूरे स्टाफ की पिटाई करने लगे तो उसका कुछ नहीं होगा। इसके बाद अमानतुल्लाह ने पेट्रोल पंप के मालिक से बात की और उन्हें भी धमकाया। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्र का कहना है कि मामले में कोतवाली फेज-वन में विधायक अमानतुल्लाह खान और अनस समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



---

पिटाई का सीसीटीवी फुटेज वायरल

मंगलवार दोपहर पेट्रोल पंप पर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर चलने लगे। वायरल वीडियो में अनस सेल्समैन को पीट रहा है। एक अन्य वीडियो में विधायक खुद पेट्रोल पंप के मैनेजर समेत अन्य स्टाफ को धमका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed