{"_id":"68b89037d6450921320dac67","slug":"a-young-man-drowned-in-yamuna-while-trying-to-catch-wood-na-news-c-30-1-smrt1014-157814-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लकड़ी पकड़ने के चक्कर में यमुना में बहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लकड़ी पकड़ने के चक्कर में यमुना में बहा युवक
विज्ञापन
दौलतपुर घाट पर युवक के बहने के बाद जमा भीड़। संवाद
- दो दिन पहले सरसावा में भी बह गया था ग्रामीण, नहीं लगा अब तक सुराग
- पहाड़ों से पानी से साथ बहकर आ रही लकड़ियां पकड़ने के लिए जान जोखिम में डाल रहे लोग
लखनौती/ सरसावा। पहाड़ों से यमुना के बहाव के साथ बहकर आ रही लकड़ियां पकड़ने के चक्कर में लोग जान गंवा रहे हैं। दो दिन पहले सरसावा में बहे युवक का अभी तक पता नहीं चला। वहीं, बुधवार को लकड़ी पकड़ने के प्रयास में गांव दौलतपुर छान्नो निवासी जुल्फान यमुना के दौलतपुर घाट पर पानी में बह गया।
सोमवार को सरसावा क्षेत्र के गांव ढिक्का टपरी निवासी सोनू यमुना में लकड़ी पकड़ते वक्त पानी के बहाव की चपेट में आकर बह गया था। दो दिन बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। बुधवार को लखनौती क्षेत्र के दौलतपुर घाट पर लकड़ी पकड़ने गए तीन युवकों में से एक जुल्फान तेज बहाव की चपेट में आ गया और पलक झपकते ही लापता हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने जुल्फान की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
युवक के बहने के बावजूद बुधवार को भी यमुना नदी के किनारे सैकड़ों की तादाद में लोग बहती लकड़ी पकड़ते नजर आए। स्थिति यह रही कि लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली भी ले आए तथा लकड़ी भरकर ले गए। किसी ने पुल पर खड़े होकर लकड़ी पकड़ने वालों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो वायरल हो गया।
विज्ञापन
एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। गांवों में भी बार-बार ऐलान कराया जा रहा है कि यमुना के पास न जाएं।