फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man died and two others were seriously injured in a tractor-trolley collision.

Noida News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Sun, 28 Sep 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
A young man died and two others were seriously injured in a tractor-trolley collision.
-दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में चल रहा है इलाज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के उद्योग विहार रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कासगंज निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके भांजे सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कासगंज जिले के गांव सुनगढ़ी निवासी सत्येन्द्र सिंह का छोटा भाई पवन ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। वह गांव मलिकपुर में किराये के मकान पर रहता था। 25 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे पवन अपने भांजे धर्मेन्द्र व विजय के साथ उद्योग विहार रोड स्थित गुप्ता होटल पर खाना खाने जा रहा था। तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी एनटीपीसी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली (बिना नंबर) ने टक्कर मार दी। हादसे में पवन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मेन्द्र और विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें पवन की बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाने के साथ घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों का इलाज दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed