फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man came from Gujarat to meet a girl, waved a knife

Noida News: किशोरी से मिलने गुजरात से आया युवक, लहराया चाकू

Tue, 13 Jun 2023 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 08:38 PM IST
विज्ञापन
A young man came from Gujarat to meet a girl, waved a knife
सोशल मीडिया के जरिये हुई थी दोस्ती, पिता ने किशोरी का बदल दिया था मोबाइल नंबर
विज्ञापन

परिजनों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया के जरिये दिल्ली की किशोरी की गुजरात निवासी युवक से दोस्ती हो गई। किशोरी के माता-पिता को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने बेटी पर सख्ती करती फोन नंबर बदल दिया। इससे नाराज होकर युवक किशोरी से मिलने के लिए गुजरात से जहांगीरपुरी पहुंच गया। किशोरी से मिलने से रोके जाने पर आरोपी चाकू लहराने लगा और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। किशोरी के परिजनों ने किसी तरह से युवक को काबू में किया और चाकू छीनकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कच्छ निवासी कृष्ण कुमार (22) के रूप में हुई है। 15 साल की किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन-चार माह पहले बेटी की सोशल मीडिया जरिये कृष्ण से दोस्ती हुई थी। दोनों फोन पर बातचीत करते थे। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने बेटी को समझाया और मोबाइल ले लिया। बाद में नंबर बदल दिया, लेकिन पता चला कि बेटी ने परिवार के अन्य लोगों के नंबर भी युवक को दिए थे। अन्य नंबरों पर फोन कर आरोपी लगातार धमकाकर किशोरी से बात व शादी करवाने की बात कर रहा था। शनिवार रात वह परिवार के सदस्यों के साथ घर में थे। इस दौरान घर के बाहर युवक चाकू लहराने लगा। दंपती ने साहस कर कृष्ण को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा और चाकू छीनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह किशोरी से शादी करना चाहता है और उससे मिलने के लिए गुजरात से दिल्ली आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed