{"_id":"69971072d4e702d4130e64e2","slug":"a-waiter-was-shot-in-the-stomach-during-a-shooting-at-an-engagement-ceremony-grnoida-news-c-23-1-lko1064-88159-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सगाई समारोह में फायरिंग से वेटर के पेेट में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सगाई समारोह में फायरिंग से वेटर के पेेट में लगी गोली
विज्ञापन
सगाई समारोह में फायरिंग से वेटर के पेेट में लगी गोली
बिसरख गांव की घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख गांव में सगाई समारोह के दौरान की गई फायरिंग से एक वेटर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि गांव बिसरख निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र अंकित भाटी की बुधवार को सगाई थी। घर के पास टेंट लाकर सगाई समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। रात 10 बजे लड़के पक्ष की ओर से समारोह में शामिल कुछ युवक शराब के नशे में तस्वीरें खिंचवा रहे थे। उन्होंने वेटर पुष्पेंद्र (18) को फोटो खींचने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। लोनी, गाजियाबाद निवासी आरोपी दुर्गेश ने वेटर से कहा कि वह सेल्फी और फोटो खिंचवाने के दौरान आगे नहीं आए। इसके बाद आरोपी ने शराब के नशे में धुत होने के दौरान फायरिंग कर दी। वेटर पुष्पेन्द्र को गोली लग गई। गोली लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में घायल युवक को लोगों ने ग्रेनो वेस्ट स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई। चिकित्सकों के अनुसार वेटर की हालत अब सामान्य है। पुलिस की ओर से हथियार के बारे में जानकारी ली जा रही है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया है। आरोपी के पास से हथियार बरामद किया गया है।
कार्रवाई के बावजूद नहीं हो रहा सुधार
पिछले साल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना होने पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कवायद शुरू की थी। जिले के मैरिज हॉल संचालकों को नोटिस दिया गया था, जिसमें बताया गया है कि किसी भी तरह के शस्त्र के साथ मैरिज हॉल में एंट्री नहीं होगी। जबरदस्ती हथियार के एंट्री करने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना देनी होगी। इसके बाद पुलिस नियम अनुसार करेगी कार्रवाई। इसके साथ ही मैरिज हॉल वालों को ट्रैफिक और साउंड को लेकर विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन
पहले भी शादियों में हो चुकीं घटनाएं
30 नवंबर-2025 : जारचा कोतवाली क्षेत्र के नगला चमरू गांव में बरात चढ़त के दौरान फायरिंग से एक छात्र घायल हो गया था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
16 फरवरी 2025 : सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के अगाहपुर गांव में आई बरात के दौरान हुई फायरिंग में ढाई साल के बच्चे के सिर में गोली लग गई थी।
5 दिसंबर 2024 : सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव स्थित बैंक्वेट हाल में शादी समारोह में बीबीए छात्र ने फायरिंग की थी।
29 फरवरी 2024 : थाना रबूपुरा के खेरली भाउ गांव में शादी समारोह में फायरिंग होने से एक युवक घायल हो गया था।
22 अप्रैल 2023 : जेवर क्षेत्र के जहांगीरपुर में बच्चे के नामकरण संस्कार में फायरिंग से सीने में गोली लगने से रिश्तेदारी में आए व्यक्ति की मौत हो गई थी।