फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A video of him taking money from an internship due to mutual conflict went viral.

Noida News: आपसी खींचतान में इंटर्नशिप से पैसे लेने का वीडियो किया था वायरल

Sun, 12 Oct 2025 02:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
A video of him taking money from an internship due to mutual conflict went viral.
कानपुर। उर्सला अस्पताल में इंटर्नशिप के नाम पर पैसे लेने का वायरल वीडियो मामले में चल रही जांच में आपसी रंजिश निकलकर आई है। उर्सला अस्पताल के फार्मासिस्ट दो गुटों में बंट गए हैं। जांच कमेटी के सदस्यों के अनुसार आपस में दोनों ही गुटों में खींचतान चलती है। सदस्यों ने बताया कि दोनों ही गुटों का बयान लेने के बाद मामले में कुछ कहा जा सकता है। अभी तक की जांच में ये पता चला है कि नियुक्ति को लेकर दोनों गुट एक दूसरे को बदनाम कर रहे हैं। अस्पताल के निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने कहा कि वायरल वीडियो फर्जी आईडी से शेयर किया गया है लेकिन उसकी जांच जरूरी है। इसे लेकर अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी पाल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। अभी तक की जांच में वीडियो एआई जनरेटेड लग रहा है। अगर किसी से पैसे लिए गए हैं तो वह हमसे शिकायत करे। पैसे लेने वाले पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed