फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A U-turn will be built at Tilpata, work will start soon.

Noida News: तिलपता पर बनेगा यूटर्न, जल्द शुरू होगा काम

Fri, 08 May 2026 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
A U-turn will be built at Tilpata, work will start soon.
- 130 मीटर रोड पर ही रोजा रोटरी के पास सड़क भी चौड़ी करेगा ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन


फोटो-

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर रोड पर तिलपता रोटरी पर जाम में फंसने वाले वाहनों को राहत मिल सकती है। इसके लिए 130 मीटर रोड पर एक यूटर्न ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बनाएगा। इसके अलावा रोजा रोटरी पर भी वाहनों की आवाजाही सुगम करने के लिए यहां सड़क को चौड़ा किया जाना है।
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक 130 मीटर रोड को तिलपता रोटरी से दादरी-सूरजपुर रोड क्रॉस करती है। यहां भारी वाहनों का दबाव पूरे दिन रहता है। इसकी वजह से पूरे दिन जहां हैवी ट्रैफिक रहता है। वहीं शाम के समय लंबा जाम लगता है। इस जाम से राहत देने के लिए पिछले दिनों एक यूटर्न का ट्रायल पुलिस के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किया था। अब यहां स्थायी यूटर्न बनाया जाएगा। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। यूटर्न से ग्रेटर नोएडा की तरफ से दादरी जाने वाले वाहन आगे से घूमकर जा सकेंगे। वहीं रोजा रोटरी पर सड़क की चौड़ाई एक लेन और बढ़ेगी। इससे वाहनों का निकलना वहां से आसान होगा। करीब तीन महीने में 130 मीटर पर इन दोनों जगह का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 43 करोड़ रुपये से दूसरे काम भी प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल गांव और अलग-अलग सेक्टरों में कराए जाने हैं। इनमें हल्दौनी के श्मशान घाट तक पहुंच मार्ग, सेक्टर पी-3 बिल्डर्स एरिया में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का नवीनीकरण, नॉलेज पार्क-1 में आंतरिक सड़कों की रिसर्फेसिंग, सेक्टर पी-3 बिल्डर्स एरिया में 24 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों तरफ ग्रास पेवर ब्लॉक लगाने, सूरजपुर में किसान आबादी भूखंडों में सड़क रिसर्फेसिंग, सेक्टर ज्यू -2 में सभी पार्कों में विकास, जैतपुर- वैशपुर को आदर्श ग्राम बनाए जाने के लिए जलापूर्ति पाइपलाइन को जोड़े जाने व पंप हाउस का मेंटेनेंस जैसे काम होने हैं। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया को एक माह में पूरा कर कार्यों को तय समय में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed