Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A two-day 'Guru Manyo Granth Chetna Samagam' will be held at Noida Stadium.

Noida News: नोएडा स्टेडियम में होगा दो दिवसीय गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम

Thu, 26 Nov 2026 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
A two-day 'Guru Manyo Granth Chetna Samagam' will be held at Noida Stadium.
नोएडा स्टेडियम में पंजाबी समाज द्वारा आयोजन को लेकर जानकारी देते आयोजन फोटो अमर उजाला
नोएडा (संवाद)। नोएडा स्टेडियम में 28 और 29 नवंबर को गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम आयोजित किया जाएगा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में दोनों दिन शाम छह बजे से रात दस बजे तक कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही समागम में रणजीत सिंह खालसा ढडरियां वाले मुख्य वक्ता होंगे। वहीं कार्यक्रम के बाद गुरु का लंगर भी वितरित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, एनसीआर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर इस तरह का गुरमत समागम नोएडा स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। साथ ही समागम के माध्यम से संगत को गुरुबाणी और आध्यात्मिक विचारों से जोड़ने के साथ आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया जाएगा। समागम के तहत 29 नवंबर को शाम पांच बजे सेक्टर-12 स्थित गुरुद्वारा गुरु हरकृष्ण साहिब में अमृत संचार का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, गौतम बुद्ध नगर का विशेष सहयोग रहेगा। मुख्य संरक्षक हरजीत सिंह साहनी, संरक्षक सरबजीत सिंह, नवनीत अरोड़ा, संयोजक रणधीर सिंह, अध्यक्ष परमजीत सिंह, सचिव डिंपल आनंद और कोषाध्यक्ष सुखदीप सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed