फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   a Pakistani YouTuber claims Seema has relationship with Indian leader came India from Nepal at his behest

सीमा क्या तेरी सच्चाई?: एक पाकिस्तानी का दावा, भारत के नेता से उसका संबंध; उसी के इशारे पर नेपाल से भारत गई

Sat, 15 Jul 2023 06:31 PM IST
Vikas Kumar जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jul 2023 06:31 PM IST
सार

यूट्यूबर ने उस राजनेता का नाम लिए बिना आगे कहा कि सीमा उससे सेट है, अभी वो राजनेता कुछ बता नहीं रहा है। उसी ने सीमा का सारा गेम नेपाल से इंडिया में ट्रांसफर किया है।

विज्ञापन
a Pakistani YouTuber claims Seema has relationship with Indian leader came India from Nepal at his behest
सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के कराची से नेपाल होते हुए चार बच्चों संग ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंची सीमा हैदर को लेकर इन दिनों पूरे देश में तरह तरह की चर्चा हो रही है। दूसरी तरफ सीमा को लेकर पाकिस्तान से अब कई तरह की बातें निकल सामने आ रही हैं। सीमा के कथित पूर्व प्रेमी ओसामा और उसकी सहेली का इंटरव्यू करने वाले यूट्यूबर सैयद बासित अली ने एक हिंदी न्यूज चैनल से बातचीत में बड़ा दावा किया है। 

विज्ञापन

अली ने बातचीत में बताया कि सीमा हैदर के भारत पहुंचने के पीछे एक भारतीय नेता का हाथ है। उसने दावा किया है कि उस नेता की मदद के बिना उसका भारत में दाखिल हो जाना संभव ही नहीं है। अपनी बात की पुष्टि के लिए उसने कहा कि मैं जल्द ही इसे तथ्यों के साथ सबके सामने रखूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अली ने कहा कि सीमा से भारत चौकन्ना रहे। सीमा का भारत पहुंचने का मकसद वो राजनेता है, जिसके साथ उसका रिलेशन है। ये सब इसलिए बता रहा हूं क्योंकि मैं नहीं चाहता हूं कि वो भारत को नुकसान दे या पाकिस्तान को। वो एक साइको है। वो सचिन को सोशल मीडिया पर अपने व्यूज के लिए इस्तेमाल करेगी। वो अभी अपना नेटवर्क बना रही है।

विज्ञापन

यूट्यूबर ने उस राजनेता का नाम लिए बिना आगे कहा कि सीमा उससे सेट है, अभी वो राजनेता कुछ बता नहीं रहा है। उसी ने सीमा का सारा गेम नेपाल से इंडिया में ट्रांसफर किया है। वरना भारत का बॉर्डर क्रॉस करना इतना आसान काम नहीं है। ये बच्चों का खेल नहीं है। बड़े-बड़े मुल्क क्रॉस नहीं कर सकते इतनी जल्दी। 

इससे पहले इसी यूट्यूबर ने सीमा की बचपन की सहेली का इंटव्यू किया है, जिसमें उस सहेली ने सीमा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। महिला ने बताया कि सीमा को सबसे ज्यादा क्रिकेट पसंद है। गेम के लिए वो बहुत बड़ी साइको है। वह बहुत बड़ी धोखेबाज है। महिला ने दावा किया कि उसे मालूम था कि वह भारत जा रही है। जब उसे ये पता चला कि वह मुस्लिम होकर हिंदू धर्म कबूल कर रही है तो उसने सीमा का असल चेहरा सबके सामने लाने की सोची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed