{"_id":"6ac64d3546c29b7c1005d14f","slug":"a-modern-cremation-ground-built-in-kanigarhi-noida-news-c-491-1-rgh1002-11251-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कानीगढ़ी में बनेगा आधुनिक श्मशान घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कानीगढ़ी में बनेगा आधुनिक श्मशान घाट
विज्ञापन
-छह हजार ग्रामीणों को होगा लाभ, करीब 24 लाख होंगे खर्च
-बनेगा शांति हॉल, स्टोर रूम, पार्क और तीन चिता स्थल
- परिसर में पौधारोपण के साथ होगी लकड़ी की भी व्यवस्था
फिरदौस आलम
यमुना सिटी।
जेवर के कानीगढ़ी गांव के लोगों को अब अंतिम संस्कार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। गांव में ग्रामीणों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक श्मशान घाट का निर्माण कराया जा रहा है। इससे गांव में रहने वाले करीब छह हजार लोगों तक सुविधा पहुंचेगी। इस विकास कार्य पर करीब 24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत श्मशान घाट परिसर के भीतर एक स्टोर रूम, एक ऑफिस और परिजनों के बैठने के लिए एक शांति हॉल तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, एक साथ तीन अंतिम संस्कार की व्यवस्था के लिए तीन अलग-अलग चिता स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। पानी की समस्या को दूर करने के लिए परिसर में नल, सबमर्सिबल पंप और पानी की टंकी स्थापित की जाएगी। साथ ही, स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा। वहीं, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद, श्मशान घाट परिसर में ही सूखी लकड़ी की नियमित व्यवस्था भी रखी जाएगी, ताकि दुख की घड़ी में परिजनों को इधर-उधर न भटकना पड़े।
खेतों में दाह संस्कार से मिलेगी निजात
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में श्मशान स्थल न होने के कारण वे यमुना किनारे या फिर अपने निजी खेतों में दाह संस्कार करते हैं। इससे उन्हें काफी दूर जाना पड़ता है और दुख के समय भी मुसीबत उठानी पड़ती है।
बारिश में बढ़ जाती है परेशानी
लोगों ने बताया कि कई बार बारिश के दौरान उन्हें काफी परेशानी होती है। दाह संस्कार के दौरान लकड़ियां गिली हो जाती है, जिस कारण काफी काफी परेशानी होती है। कई बार ग्रामीणों को तिरपाल लगाकर अपने परिजन का अंतिम करना पड़ता है।
विज्ञापन
वर्जन-
कानीगढ़ी गांव में श्मशान घाट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गांव में श्मशान घाट न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी होती थी, लेकिन अब उन्हें इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
- जितेंद्र कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत, जेवर।
ग्रामीणों कई वर्ष से गांव में श्मशान घाट बनाने की मांग कर रहे थे, उसी को ध्यान में रखकर गांव में अब श्मशान घाट का निर्माण कराया जा रहा है। पहले ग्रामीणों को बारिश के दौरान काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
- सतवीर, ग्राम प्रधान, कानीगढ़ी, जेवर।