फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A man is asked to explain why a tattoo on his right hand is ineligible for military recruitment

Noida News: दाएं हाथ में टैटू से सैन्य भर्ती में अयोग्यता पर मांगा जवाब

Fri, 31 Oct 2025 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
A man is asked to explain why a tattoo on his right hand is ineligible for military recruitment
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय पुलिस बलों में भर्ती के दौरान टैटू नीति पर सवाल उठाए हैं। अदालत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में मोटर मैकेनिक व्हीकल के पद पर भर्ती के लिए दाहिने हाथ पर टैटू होने के कारण अयोग्य घोषित किए गए युवक विपिन कुमार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
विज्ञापन

अदालत ने गृह मंत्रालय की टैटू नीति पर सवाल उठाते हुए नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया इस आधार को संदेहास्पद बताते हुए मामले की सुनवाई 17 नवंबर को निर्धारित की है। न्यायमूर्ति सी. हरि शंकर और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की बेंच ने 29 अक्टूबर के आदेश में कहा कि दाहिने पूर्वभाग (फोरआर्म) पर टैटू मात्र से किसी उम्मीदवार को बलों में भर्ती से अयोग्य ठहराना समझ से परे है। याचिकाकर्ता ने यहां तक कहा कि यदि अनुमति मिले तो वह टैटू हटाने के लिए सर्जरी कराने को तैयार है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed