{"_id":"6a4a670eca9c5092650117c2","slug":"a-major-scam-orchestrated-via-a-fake-website-under-the-guise-of-a-genuine-job-offer-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8205-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: असली जॉब का झांसा देकर नकली वेबसाइट से बड़ा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: असली जॉब का झांसा देकर नकली वेबसाइट से बड़ा खेल
विज्ञापन
असली जॉब का झांसा देकर नकली वेबसाइट से बड़ा खेल
नोएडा एयरपोर्ट की फर्जी वेबसाइट बनाकर युवाओं को दे रहे नौकरी का झांसा
आवेदन और परीक्षा शुल्क के नाम पर वसूल रहे रुपये
रोहित शर्मा
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बीते 15 जून से घरेलू उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। साइबर ठग फर्जी वेबसाइटों के जरिए युवाओं को निशाना बनाकर उन्हें एयरपोर्ट में नौकरी का झांसा दे रहे हैं। एयरपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर वेकेंसी निकाल रहे हैं। आवेदन और परीक्षा शुल्क के नाम पर रुपये वसूल रहे हैं।
एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें शुरू होने के बाद प्राधिकरण अक्तूबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारियों में जुटा है। जैसे-जैसे एयरपोर्ट का विस्तार होगा, यहां पर मैनेजमेंट से लेकर ग्राउंड स्टाफ तक की जरूरत बढ़ती जाएगी। साइबर ठग इसी अवसर को भुनाने में लगे हुए हैं और एयरपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट की तरह हूबहू वेबसाइट बनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। फर्जी वेबसाइट पर वह नौकरी के लिए आवेदन मांग रहे हैं। इंटर पास से लेकर ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए अलग-अलग पद दर्शाए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को आसानी से विश्वास हो जाए। फिर ऑनलाइन पेमेंट के जरिए उनसे आवेदन फार्म भरने का शुल्क भी वसूला जा रहा है। विभिन्न पोस्ट की भर्ती और भर्ती परीक्षा शुल्क के नाम पर युवाओं से 900-1500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं। दिल्ली, नोएडा, जेवर समेत विभिन्न जगहों पर युवाओें ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी अंकुश ने 22 मई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि फर्जी वेबवाइट niasjewar.com पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन निकले थे, जिसमें उन्होंने आवेदन भरा था और शुल्क के रूप में 900 रुपये भी दिए थे। वहीं बुलंदशहर निवासी दिव्यांशु सक्सेना ने भी एयरपोर्ट लीडर, ग्राउंड स्टाफ पद पर आवेदन किया था और परीक्षा केंद्र दिल्ली दिया था। उन्होंने भी बुलंदशहर के थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। नोएडा एयरपोर्ट की फर्जी वेबसाइट पर नौकरी के लिए आवेदन करने के बाद जब युवाओं के पास कोई सूचना नहीं आई तो उन्होंने वेबसाइट पर दिए नंबरों पर संपर्क करना शुरू किया। सारे नंबर बंद आए और उनसे संपर्क नहीं हो सका। बारीकी से पता करने के बाद युवाओं को पता चला कि उनके साथ फर्जीवाड़ा किया गया है।
विज्ञापन
साइबर टीम ने पकड़ा था गैंग
गौतमबुद्ध नगर की साइबर पुलिस ने 24 जून को एयरपोर्ट में नौकरी और प्रशिक्षण का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले गैंग का खुलासा किया था। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह आरोपी कंपनियों के डेटा चुराकर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं से संपर्क करते थे और फिर उनके साथ ठगी करते थे। इसके बाद से साइबर पुलिस लगातार सक्रिय है और फर्जीवाड़ा करने वाली वेबसाइटों और लोगों पर नजर रखी जा रही है। युवाओं को ठगने के लिए साइबर ठगों ने जो वेबसाइटें बनाई हैं, वह हूबहू ऑफिशियल वेबसाइट से मिलती जुलती हैं। यहां तक कि उनके ऑनलाइन लिंक में भी मामूली फर्क है। फर्जी वेबसाइटों की जानकारी होने के बाद पुलिस विभाग की साइबर टीमें सक्रिय हो गई हैं और लगातार फर्जी वेबसाइटों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
वर्जन
ऑनलाइन ठगी के मामलों की साइबर टीम जांच कर रही है। युवा अगर आवेदन करते हैं तो पहले इस बात की पुष्टि कर लें कि वह आधिकारिक वेबसाइट ही है। सिक्योर वेबसाइट पर दी गई जानकारी को ही पुष्ट मानें। इसके साथ ही संबंधित कार्यालय में भौतिक रूप से जाकर उसकी जानकारी करें। -रविशंकर, डीसीपी, ग्रेटर नोएडा